Wednesday, June 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद चौ.धर्मबीर सिंहहरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्रीहरियाणा में बागवानी क्रांति को नई गति, मुख्यमंत्री ने रईया अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन सहित 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पितमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कारप्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा
 
Haryana

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद चौ.धर्मबीर सिंह

June 17, 2026 09:16 PM

सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि योग भारत की प्राचीन चिकित्सा पद्धति है, जो हमारे ऋषि-मुनियों की खोज है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग के संदेश को पहुंचाया है और भारत एक बार फिर से योग में विश्व गुरु बन गया है।

 

सांसद आज भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में परिसर में 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षा बोर्ड, हरियाणा योग आयोग और आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योगाभ्यास प्रोटोकॉल शिविर में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

 

सांसद ने कहा कि भागदौड़ की जिंदगी और खानपान सही न होने के कारण आज इंसान को बीमारियों ने जकड़ लिया है। योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम बीमारियों से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी और स्वामी रामदेव वे योग को घर-घर पहुंचाने का काम किया है। योग के प्रति नागरिकों को जागरूक किया है। उन्होंने कहा कि योगाभ्यास करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है, योग को घर पर आसानी से किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हर घर योग-हर दिन योग की भावना के साथ प्रत्येक नागरिक को नियमित योगाभ्यास अपनाना चाहिए ताकि स्वस्थ, जागरूक और सशक्त भारत के निर्माण का संकल्प साकार हो सके।

 

इस कार्यक्रम की विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन एडवोकेट शंकर धूपड़ ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर भिवानी के विधायक श्री घनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक श्री कपूर सिंह वाल्मीकि, एडीसी श्री दीपक बाबू लाल करवा, नगराधीश श्री अनिल कुमार व अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री हरियाणा में बागवानी क्रांति को नई गति, मुख्यमंत्री ने रईया अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन सहित 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भाग
प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंह