Tuesday, June 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भागप्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाकेएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंहनरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारीएनसीआर के एरिया में नहीं होगा कोई बदलाव : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणाभारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागरडॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कीरोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
 
Haryana

योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भाग

June 16, 2026 09:19 PM

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में हरियाणा विधान सभा परिसर मंगलवार को योगमय वातावरण से सराबोर हो गया। विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण की अध्यक्षता में आयोजित योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, मुख्य सचेतक रामकुमार कश्यप, अनेक विधायक, वरिष्ठ अधिकारी तथा विधान सभा के कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योगाभ्यास किया। हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य और उनकी टीम ने योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया।

इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की गौरवशाली धरोहर है, जिसकी प्रासंगिकता वैदिक साहित्य से लेकर आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधानों तक निरंतर प्रमाणित होती रही है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को आत्मबोध और आत्म-साक्षात्कार की दिशा में अग्रसर करता है तथा संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग को वैश्विक पहचान मिली है और आज यह विश्व समुदाय के लिए भारत की अमूल्य देन बन चुका है। विकसित भारत-2047 के संकल्प की सफलता के लिए प्रत्येक नागरिक का स्वस्थ, ऊर्जावान और जागरूक होना आवश्यक है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी सकारात्मकता, ऊर्जा और कार्यक्षमता के पीछे नियमित योगाभ्यास की महत्वपूर्ण भूमिका है।

विधान सभा अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार के ‘योग युक्त-नशा मुक्त’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इसके माध्यम से युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ी है। उन्होंने अपने विधान सभा क्षेत्र घरौंडा के गांव अलीपुर खालसा की योगशाला का उल्लेख करते हुए बताया कि हाल ही में सुबह के समय वहां 45 से 50 युवाओं को नियमित योगाभ्यास करते देखकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने कहा कि योगशालाएं युवाओं को अनुशासित, स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान कर रही हैं। उन्होंने सुझाव दिया कि अगले वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विधान सभा, प्रदेश सरकार और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के अधिकारी-कर्मचारी कैपिटल कॉम्प्लेक्स में सामूहिक योगाभ्यास करें, ताकि समाज में एक प्रेरणादायक संदेश जाए। योग को संविधान के मूल्यों से जोड़ने का समय है।

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाया जा रहा ‘योग युक्त-नशा मुक्त’ अभियान युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवन की दिशा देने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि योग केवल आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को संतुलित, अनुशासित और सार्थक बनाने की संपूर्ण पद्धति है। विधान सभा परिसर में आयोजित यह कार्यक्रम इस बात का प्रतीक है कि हरियाणा का नेतृत्व और जनजीवन योग आधारित स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग सुशासन और जनसेवा का भी आधार है, क्योंकि स्वस्थ और तनावमुक्त व्यक्ति अधिक प्रभावी ढंग से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकता है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य कर रही है। राज्य के 883 गांवों में स्थापित व्यायामशालाओं में नियमित योगाभ्यास कराया जा रहा है, जहां 859 आयुष योग सहायक सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा 397 आयुष औषधालय संचालित किए जा रहे हैं तथा 109 उप-स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में विकसित किया गया है। यहां 156 योग प्रशिक्षक नियुक्त किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नई पीढ़ी को योग से जोड़ने के उद्देश्य से पहली से दसवीं कक्षा तक योग को अनिवार्य विषय बनाया गया है। उच्च शिक्षण संस्थानों में योग क्लब स्थापित किए गए हैं। उन्होंने सरकारी कार्यालयों में लागू ‘योग ब्रेक’ पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे कर्मचारियों के तनाव में कमी आई है तथा उनकी कार्यक्षमता और उत्पादकता में सकारात्मक वृद्धि हुई है।

कार्यक्रम के दौरान योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य ने योग प्रशिक्षक डॉ. जसप्रीत कौर, रमेश भाटी तथा उनकी टीम के साथ प्रतिभागियों को योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया और नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। डॉ. आर्य ने कहा कि केंद्र सरकार ने इस वर्ष ‘स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम रखा है। हरियाणा योग आयोग इसी थीम को आधार बनाकर कार्य कर रहा है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंह नरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर डॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की
रोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन