Wednesday, June 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद चौ.धर्मबीर सिंहहरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्रीहरियाणा में बागवानी क्रांति को नई गति, मुख्यमंत्री ने रईया अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन सहित 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पितमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कारप्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा

June 17, 2026 09:12 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को सिवानी जिला भिवानी में आयोजित खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री जेपी दलाल द्वारा रखी गई लोहारु विधानसभा क्षेत्र की मांगों में गांव गुरेरा, किकराल , नलोई, देवसर, ढाणी रामजस, ढाणी किशनलाल, ढाणी मिठ्ठी में जगमग योजना लागू करने की घोषणा की जिस पर 3 करोड़ 28 लाख रुपए का खर्च आएगा। इसी प्रकार लोहारू शहर में 6 करोड़ 85 लाख की लागत से एक कम्युनिटी सेंटर बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने सिवानी के राजकीय महाविद्यालय में एक करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से मल्टीपरपज हाल का निर्माण करवाने की घोषणा की। उन्होंने सिवानी सिंचाई मंडल की मंढोली डिस्ट्रीब्यूटरी शहरयारपुर व खरकड़ी माइनर की 4 करोड़ की लागत से रीमॉडलिंग की जाएगी। इसी प्रकार लोहारू सिंचाई मंडल में कासनी, झांझड़ा, बहल, पातवान, सौरा , बड़दु चैना माइनर की रीमॉडलिंग के लिए 8 करोड़ 6 लाख रुपए की राशि खर्च की जाएगी। मुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने किकराल रोड हाईवे बाईपास, सिवानी में ओवरब्रिज का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिवानी  के नागरिक अस्पताल में 4 करोड रुपए की लागत से पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू की जाएगी। उन्होंने 12 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से बहल बस स्टैंड का निर्माण करवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सिवानी नगर पालिका के लिए नए भवन का निर्माण करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोहारू विधानसभा क्षेत्र के सड़क तंत्र को मजबूत करने के लिए लोक निर्माण एवं सड़क निर्माण विभाग की 391. 25 किलोमीटर की 120 सड़कों की मरम्मत व मार्केटिंग बोर्ड की 141.68 किलोमीटर की सड़कों की मरम्मत की जाएगी। उन्होंने लोहारू विधानसभा के खेतों के 25 किलोमीटर के रास्तों को पक्का करने की घोषणा की। पूर्व मंत्री जेपी दलाल की बहल को उपमंडल बनाने सिवानी को हिसार में शामिल करने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पर आगामी समय में उचित कार्रवाई की जाएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद चौ.धर्मबीर सिंह हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री हरियाणा में बागवानी क्रांति को नई गति, मुख्यमंत्री ने रईया अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन सहित 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भाग
प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंह