Wednesday, June 17, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद चौ.धर्मबीर सिंहहरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्रीहरियाणा में बागवानी क्रांति को नई गति, मुख्यमंत्री ने रईया अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन सहित 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पितमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कारप्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक: मुख्यमंत्रीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगातमुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिलेवासियों को दी 75.37 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात

June 17, 2026 09:13 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती के शुभ अवसर पर झज्जर जिले के गांव मुनीमपुर पहुंचकर बादली विधानसभा क्षेत्र से संबंधित विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कुल 75.37 करोड़ रुपये की लागत से तैयार योजनाओं का लोकार्पण कर क्षेत्रवासियों को विकास की सौगात दी। विकास योजनाओं के शुभारम्भ अवसर पर कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, राष्ट्रीय सचिव भाजपा औम प्रकाश धनखड़, इजराइल के राजदूत रुवेन अजार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के दौरान गांव मुनीमपुर में बागवानी विभाग द्वारा स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लोरीकल्चर एंड सीड प्रोडक्शन टेक्नोलॉजी का उद्घाटन किया। फूलों की खेती एवं गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्थापित इस अत्याधुनिक केंद्र पर 8.50 करोड़ रुपये की लागत आई है। यह केंद्र क्षेत्र के किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने और बागवानी क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने बादली में 23.41 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित नए मिनी सचिवालय तथा उसके आवासीय परिसर का लोकार्पण किया। इस परियोजना से प्रशासनिक सेवाओं को अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने गांव रइया में 13.27 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय, करनाल के बागवानी अनुसंधान केंद्र का भी उद्घाटन किया। यह केंद्र बागवानी अनुसंधान, नई किस्मों के विकास और किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा।

शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विद्यालयों की नई भवन परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया। गांव पाटौदा में 9.71 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की नई इमारत विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगी। गांव लुहारी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 2.21 करोड़ रुपये तथा गांव खुडन के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 2.46 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन तैयार किए गए हैं।

इसी प्रकार गांव उखलचाना कोट के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 1.99 करोड़ रुपये की लागत से नई स्कूल बिल्डिंग का निर्माण कराया गया है, जबकि गांव सुरहेती के राजकीय वरिष्ठ विद्यालय की नई इमारत पर 6.41 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इन परियोजनाओं से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की 7.41 करोड़ रुपये लागत की परियोजना के तहत गांव सोंधी और निमाना के लिए नई जल आपूर्ति व्यवस्था का भी शुभारंभ किया। इस परियोजना से दोनों गांवों के निवासियों को स्वच्छ एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के संतुलित एवं समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं से क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग में भारत बन चुका है विश्व गुरु- सांसद चौ.धर्मबीर सिंह हरियाणा में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मिलेगी नई उड़ान : मुख्यमंत्री हरियाणा में बागवानी क्रांति को नई गति, मुख्यमंत्री ने रईया अनुसंधान केंद्र और मुनीमपुर उत्कृष्टता केंद्र के उद्घाटन सहित 75 करोड़ की 9 विकास परियोजनाएं आमजन को की समर्पित मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुनीमपुर में किसानों को प्रदान किए पुष्प रत्न एवं पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदेश सरकार तीन जिला अस्पतालों के लिए मशीनीकृत सफाई प्रणाली को करेगी शुरू खादी आजादी के आंदोलन से ही करोड़ों भारतीयों के श्रम, सम्मान और स्वाभिमान की परिचायक: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने सिवानी में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मेडिकल सुविधा शुरू करने की करी घोषणा
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भाग
प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंह