हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने ‘‘आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक’’ के ओपन एयर थियेटर प्रदर्शित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो का अवलोकन किया। लाइट एंड साउंड शो बनाने वाली मुंबई की टीम के निदेशक लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी भी इस दौरान मौजूद रहे।
शहीद स्मारक के मेमोरियल टॉवर सहित पांच अलग-अलग स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाने वाले लाइट एंड साउंड शो को बेहद अलग अंदाज में प्रस्तुत किया जाएगा। गत देर शाम इसका अवलोकन करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने टीम को कुछ बिंदुओं पर दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा, उन्होंने बिंदुओं पर भी चर्चा की और दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर शहीद स्मारक के निर्देश डा. कुलदीप सैनी, पीडब्ल्यूडी के एसई भूपिंद्र सिंह, एक्सईएन रितेश अग्रवाल, एक्सईएन इलेक्ट्रिकल नवीन राठी सहित अन्य अधिकारी व निर्माण एजेंसी, तकनीकी स्टाफ एवं अन्य मौजूद रहे।
22 एकड़ में निर्मित शहीद स्मारक में 22 गैलरियां
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि 1857 में आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक बनकर तैयार है और बहुत जल्द इसका उद्घाटन होगा। स्मारक लगभग 700 करोड़ रुपए की लागत से 22 एकड़ में बना है जिसमें 22 गैलरियों में आजादी की पहली लड़ाई से जुड़े इतिहास को विभिन्न माध्यमों से और बेहद आकर्षक तरीकों से प्रदर्शित किया जाएगा।