हरियाणा सरकार ने तत्काल प्रभाव से आईएएस अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार को उनके वर्तमान कार्यभार के साथ ही जिला नगर आयुक्त, रोहतक का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा है।
वर्ष 2021 बैच के अधिकारी श्री नरेंद्र कुमार वर्तमान में रोहतक में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी, जिला परिषद और डीआरडीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नगर निगम, रोहतक के आयुक्त के पदों पर कार्यरत हैं।