Tuesday, June 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भागप्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाकेएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंहनरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारीएनसीआर के एरिया में नहीं होगा कोई बदलाव : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणाभारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागरडॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कीरोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
 
Haryana

भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर

June 16, 2026 09:15 PM

जिला पलवल में में 21 जून को जिला स्तर पर मनाए जाने वाले 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को पलवल स्थित श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय परिसर में जिला प्रशासन पलवल, हरियाणा योग आयोग, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय तथा जिला आयुष विभाग पलवल के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग’ थीम के साथ योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 

हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री श्री राजेश नागर ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्ज्वल कर योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्री राजेश नागर ने स्वयं भी योग प्रोटोकॉल के तहत योग क्रियाएं करते हुए आमजन को योग के प्रति जागरूक किया और स्वस्थ एवं सक्रिय जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पिछले लगभग 10 वर्षों से नित्य योग करते आ रहे हैं।

 

श्री राजेश नागर ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जो हजारों वर्षों से मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित बनाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज योग की महत्ता को केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरा विश्व स्वीकार कर रहा है। योग शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति, आत्मिक विकास और सकारात्मक जीवनशैली का भी आधार है। उन्होंने बताया कि देश और प्रदेश में लोगों की योग के प्रति बढ़ती रुचि और जागरूकता अत्यंत सुखद संकेत है। यह परिवर्तन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के योग को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर किए गए अथक प्रयासों का परिणाम है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से भारत ने विश्व को स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया है।

 

उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से रविवार 21 जून को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मुख्य कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने का आह्वान करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा को संतुलित रखने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। विशेष रूप से बढ़ती आयु में योग व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत तथा आत्मिक रूप से संतुलित बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य और कल्याण पर आधारित है। बढ़ती आयु में स्वस्थ, सक्रिय और सम्मानजनक जीवन जीने के लिए योग एक प्रभावी माध्यम है। योग न केवल विभिन्न बीमारियों से बचाव करता है, बल्कि मानसिक शांति, ऊर्जा और आत्मबल भी प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ वृद्धावस्था की नींव युवावस्था में ही पड़ती है, इसलिए युवाओं को अभी से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान का अभ्यास कराया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अन्य प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लिया। योग प्रशिक्षकों ने योग के विभिन्न आसनों के लाभों की जानकारी देते हुए उन्हें सही तरीके से करने की विधि भी समझाई। उन्होंने योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताते हुए इसे दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया। इस अवसर पर श्री राजेश नागर ने विश्वविद्यालय के न्यूज लैटर ‘कौशल संवाद’ का विमोचन किया और विभिन्न योग प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती और जैविक खेती पर आधारित स्टॉल भी लगाई गई थी, जिसका मुख्य अतिथि राजेश नागर द्वारा अवलोकन किया गया।

 

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार, काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और आयुष विभाग के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भाग
प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंह नरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारी डॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की
रोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन