Tuesday, June 16, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भागप्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाकेएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंहनरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारीएनसीआर के एरिया में नहीं होगा कोई बदलाव : श्री नायब सिंह सैनी, मुख्यमंत्री, हरियाणाभारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागरडॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा कीरोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
 
Haryana

डॉ. सुमिता मिश्रा ने योग दिवस की तैयारियों की समीक्षा की

June 16, 2026 09:15 PM

हरियाणा की अतिरिक्त मुख्य सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग  एवं स्वास्थय एवं परिवार कल्याण डॉ. सुमिता मिश्रा ने सोमवार 21 जून को होने वाले अंतराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को लेकर राज्य स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को प्रदेष में योग कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्ण सहयोग करने का निर्देश दिये।

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर बल दिया कि योग षारीरिक एवं मानसिक स्वास्थय और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक सषक्त टूल के रूप में उभरा है। उन्होंने इस साल के समारोह को लोगों का अभियान बनाने और वेलनेस और फिटनेस के प्रति हरियाणा के वादे को मजबूत करने के लिए जनभागीदारी   बढ़ाने की अपील की।

मीटिंग में अधिकारियों ने बताया कि राज्य में इस साल 2026 के लिए “योगा फॉर हेल्दी एजिंग” थीम अपनाई है, जबकि “हर घर योग, हर दिन योग” और “योग युक्त नशा-मुक्त हरियाणा” जैसे नारों के तहत अभियान चलाया जा रहा है।

जिलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए डॉ. मिश्रा ने इस बात पर संतोष जताया कि 18 मई से पूरे हरियाणा में योग गतिविधियां़ चलाई जा रही हैं और इनमें अब तक 20.36 लाख से ज़्यादा लोगों ने हिस्सा लिया है। मीटिंग में बताया कि अभियान के दौरान जिलों में हुए अब तक विभागीय योग कार्यक्रमों में 13.05 लाख से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थय ने षिक्षा, खेल, स्थानीय षहरी निकाय़, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आईटीआई और मेडिकल षिक्षा समेत अलग-अलग विभागीय तैयारियों की समीक्षा कर ज़्यादा से ज़्यादा और जनसहयोग के लिए विषेष ज़िम्मेदारियाँ दी गई हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी जगहों पर पीने का पानी और मेडिकल सुविधाएँ आदि पर्याप्त प्रबंध होने चाहिए।

डॉ. मिश्रा ने प्रदेष में होने वाले जिला स्तरीय और खण्ड स्तरीय कार्यक्रमों के प्रबंधों की भी समीक्षा की। राज्य स्तर पर अंतराष्ट्रीय योग दिवस परेड ग्राउंड, सेक्टर-5, पंचकूला में आयोजित होगा, जबकि इसी तरह के बड़े कार्य्रकम सभी जिलों में एक साथ होंगे।

उन्होंने अधिकारियों को जन सहयोग के साथ आवष्यक प्रबंध करने, जागरूकता अभियान और विभागीय तालमेल से योग दिवस मनाने के निर्देश दिये ताकि हरियाणा में योग को अपने जीवन में अपनाने और एक स्वस्थय और नषा मुक्त समाज के विजन को आगे बढ़ाने में अग्रणीय भूमिका निभा सके।

डॉ. सुमिता मिश्रा ने सामूहिक रूप से रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, स्वयं सहायता समूह, षैक्षणिक संस्थान और दूसरे हितधारकों को अपने-अपने स्तर पर योगा डे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। सामूहिक भागीदारी पर बल देते हुए, उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए समारोह को बड़े पैमाने पर बढावा देने के लिए नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने और भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए योग दिवस के फोटो शेयर और टैग करें। उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल योग दिवस सरकारी कार्यक्रम न होकर, यह एक लोगों की भागीदारी से सामाजिक समारोह बनना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
योगमय हुआ हरियाणा विधान सभा परिसर, मुख्यमंत्री, विस अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने लिया योग प्रोटोकॉल अभ्यास में भाग
प्रदेश के इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा को किया जा रहा है अपग्रेड-शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा केएमपी एक्सप्रेसवे विकसित भारत-2047 की बनेगा शान: राव नरबीर सिंह नरेंद्र कुमार को जिला नगर आयुक्त, रोहतक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भारत ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के माध्यम से विश्व को दिया स्वस्थ जीवन जीने का संदेश : राजेश नागर
रोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज
आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक में बने ओपन एयर थियेटर पर बिखरेगी शौर्य की रंगीन आभा, ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जांची लाइट एंड साउंड शो की भव्यता नए आपराधिक कानूनों को लागू करने में नंबर-1 बना हरियाणा हरियाणा की आईटीआई में शुरू होंगे चीनी मिलों से जुड़े विशेष पाठ्यक्रम हरियाणा ने विश्व पर्यावरण दिवस पर दिया हरित विकास का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन