Monday, June 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
संविधान लोकतंत्र की आत्मा है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीलोक सभा अध्यक्ष ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन कियासत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीचुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनीगुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनीऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’पत्रकार हितों के लिए आगे आई एमडब्ल्यूबी, परिवहन मंत्री अनिल विज को सौंपा मांगपत्र661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी
 
Haryana

संविधान लोकतंत्र की आत्मा है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

June 08, 2026 09:49 PM
हरियाणा विधानसभा के तत्वावधान में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन का जोन-2 सम्मेलन की सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, हमें इस अंतरात्मा की आवाज को सुनकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

वे आज चंडीगढ़ के टैगोर थियेटर में  हरियाणा कला एवं संस्कृति विभाग तथा रास कला मंच के सहयोग से मंचित नाटक " संविधान के नायक"  को देखने के बाद संबोधित कर रहे थे।

इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल श्री असीम कुमार घोष तथा पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने भी नाटक के संदेश एवं कलाकारों के अभिनय की प्रशंसा की।

श्री नायब सिंह सैनी ने नाटक के जीवंत अभिनय एवं प्रेरणादायक प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि जिस प्रकार से रामायण में हनुमान जी को उनकी शक्ति याद दिलाने का संस्मरण है उसी प्रकार आज इस नाटक के माध्यम से कलाकारों एवं लेखक ने दर्शकों को संविधान के प्रति उनके दायित्वों की याद दिलाई है। ऐसे नाटक समाज को संस्कृति एवं देश भक्ति का मार्ग दिखाने में अपनी महती भूमिका निभाते हैं ।
इस अवसर पर नाटक की स्क्रिप्ट का विमोचन भी किया गया।

नाटक के मंचन के अवसर पर लोकसभा के अध्यक्ष श्री ओम बिरला , उप सभापति श्री हरिवंश , हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष श्री कृष्ण लाल मिड्ढा, शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा, विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के अलावा विभिन्न राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सांसद, विधायक एवं विधान मंडलों के  अधिकारी उपस्थित थे।  



Have something to say? Post your comment
More Haryana News
लोक सभा अध्यक्ष ने कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) इंडिया रीज़न ज़ोन-II (नॉर्थ ज़ोन) कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन किया
सत्ता हमारे लिए सुख भोगने का साधन नहीं, बल्कि सेवा का माध्यम है: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कॉकरोज जनता पार्टी को सलाह- ’संघर्ष करो, लेकिन नाम बदल लो’
पत्रकार हितों के लिए आगे आई एमडब्ल्यूबी, परिवहन मंत्री अनिल विज को सौंपा मांगपत्र
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह से की मुलाकात
पेड़ लगाकर उसे बचाना भी उतना ही जरूरी है – गजेंद्र फौगाट
मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा: मुख्यमंत्री शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : परिवहन मंत्री अनिल विज