हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की आज संत कबीर कुटीर पर नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सतगुरु उदय सिंह जी के साथ शिष्टाचार भेंट हुई है।
इस अवसर पर दोनों के बीच सामाजिक समरसता, मानवीय मूल्यों तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि संत-महापुरुष समाज को सही दिशा प्रदान करने के साथ-साथ भाईचारे, सेवा और सद्भाव की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति एवं निरंतर विकास की कामना की। सतगुरु उदय सिंह जी ने भी मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए मंगलकामनाएं कीं।