Saturday, May 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधितहर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्रीहर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनीआजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजजन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कीजिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
 
Haryana

डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य

May 23, 2026 09:25 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय, अधिकारिता, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला विकास योजना के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास परियोजनाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकें।

 

श्री कृष्ण कुमार बेदी ने शनिवार को फतेहाबाद में आयोजित जिला विकास एवं निगरानी समिति (डीडीएमसी) की  बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बताया कि इस वर्ष डीडीएमसी के तहत विभिन्न विकास कार्यों पर 13.29 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें सामान्य वर्ग के विकास कार्यों के लिए 7 करोड़ 40 लाख 89 हजार रुपये तथा अनुसूचित जाति वर्ग के विकास कार्यों के लिए 5 करोड़ 88 लाख 52 हजार रुपये की राशि निर्धारित की गई है।

 

मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी स्वीकृत विकास कार्य तय समय सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि किसी प्रकार की ग्रांट लैप्स न हो। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है और निर्माण कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारी समय-समय पर विकास कार्यों का निरीक्षण करें और यदि किसी प्रकार की समस्या सामने आती है तो तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

 

बैठक में बताया गया कि वित्त वर्ष 2025-26 के तहत जिला विकास योजना के लिए 14 करोड़ 86 लाख 32 हजार रुपये की राशि स्वीकृत हुई थी। इसमें से 8 करोड़ 91 लाख 79 हजार रुपये सामान्य वर्ग तथा 5 करोड़ 94 लाख 53 हजार रुपये अनुसूचित जाति वर्ग के विकास कार्यों के लिए निर्धारित किए गए थे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित हर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्री हर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की जिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गांवों के विकास के लिए सामाजिक सौहार्द बेहद जरूरी : विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा हरियाणा में 21 HPS पदोन्नति के बाद बने IPS बने, लंबे इंतजार के बाद एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई, इस सूची में 2020,2021,2022, 2023, 2024 और 2025 के 21 HPS की IPS पदोन्नति हुई है