Saturday, May 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधितहर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्रीहर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनीआजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजजन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कीजिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा

May 23, 2026 09:20 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने राज्य के युवाओं की सुविधा और उनकी परीक्षा संबंधी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 21 जून को आयोजित होने वाली  नीट की परीक्षा के मद्देनजर 20 और 21 जून को पूरे हरियाणा में परीक्षार्थियों के लिए मुफ्त रोडवेज बस सेवा उपलब्ध करवाने की घोषणा की है।

 

मुख्यमंत्री ने  कहा कि विद्यार्थियों की सुविधा और उनके उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करने के लिए सरकार  लगातार कार्य  कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी नीट अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड दिखाकर 20 और 21 जून को किसी भी हरियाणा रोडवेज बस में निशुल्क यात्रा कर सकेंगे, ताकि उन्हें परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले राज्य सरकार द्वारा सीईटी अभ्यर्थियों के लिए भी मुफ्त बस सेवा की सुविधा दी गई थी। इसी प्रकार अब नीट परीक्षार्थियों को भी मुफ्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

 

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी परीक्षार्थी लगन से   परीक्षा में भाग लें और अच्छे से तैयारी करें। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल एवं सफल भविष्य की कामना की।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित हर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्री हर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की जिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गांवों के विकास के लिए सामाजिक सौहार्द बेहद जरूरी : विधानसभा अध्यक्ष हरियाणा में 21 HPS पदोन्नति के बाद बने IPS बने, लंबे इंतजार के बाद एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई, इस सूची में 2020,2021,2022, 2023, 2024 और 2025 के 21 HPS की IPS पदोन्नति हुई है