Saturday, May 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधितहर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्रीहर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनीआजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजजन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कीजिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
 
Haryana

जिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

May 23, 2026 09:22 PM

केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि आज पढ़ाई का जमाना है। युवा पीढ़ी के लिए शिक्षा जरूरी है। इसके लिए स्कूली शिक्षा के साथ-साथ गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए जिला की सभी 395 ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी खुलवाएंगे ताकि युवाओं को नौकरी की तैयारी करने के लिए गांव स्तर पर ही सुविधा उपलब्ध हो सके।

श्री मनोहर लाल ने आज नीलोखेड़ी विधानसभा क्षेत्र में झंझाड़ी, तखाना, पधाना, सीधपुर, अंजनथली, कमालपुर, जाम्बा, सावंत, हैबतपुर और निगधु गांवों का दौरा किया और आम जनता से सीधा संवाद करके उनकी समस्याओं का समाधान किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान पढ़े-लिखे युवाओं को योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दी जा रही है | इसी सोच को लेकर आज कोचिंग सेंटरों में युवाओं की भीड़ लगी हुई है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को उनके गांव में ही कोचिंग सेंटर जैसी सुविधाएं मिलें इसके लिए जिला की सभी ग्राम पंचायतों में लाइब्रेरी खोलने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा, गांव-गांव में शमशान घाट की चारदीवारी व शेड, पक्के रास्तों का निर्माण व पेयजल की व्यवस्था करवाना भी प्राथमिकता रहेगी।

केंद्रीय मंत्री  ने कहा कि आज प्रदेश में म्हारा गांव-जगमग गांव के तहत 24 घंटे बिजली मिल रही है जबकि पहले प्रदेश में बिजली का संकट रहता था और लोगों को मजबूरन सडक़ों पर जाम लगाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि 21 मई को देश में सर्वाधिक बिजली आपूर्ति की गई। मांग के अनुसार 270.80 गीगा वाट बिजली की निर्बाध आपूर्ति की गई। आज के दिन देश में 283 गीगावाट की उपलब्धता है, आने वाले समय में 300 गीगावाट क्षमता के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि 2014 में प्रदेश में 34 प्रतिशत लाइन लॉस थे। बिजली कंपनियों के इस घाटे को कम करके 11 प्रतिशत किया गया। आज समय बदल रहा है ऊर्जा के स्त्रोत भी बदल रहे हैं। आज खाना बनाने के बर्तन से लेकर चलने के लिए वाहन भी ईवी के उपलब्ध हैं। सरकार की पीएम सूर्य घर योजना के तहत सभी घरों में तीन किलो वाट के सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने आमजन से अपील की कि सरकार की योजना का लाभ उठाएं और देश को ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनाने में अपना योगदान दें।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित हर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्री हर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की गांवों के विकास के लिए सामाजिक सौहार्द बेहद जरूरी : विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा हरियाणा में 21 HPS पदोन्नति के बाद बने IPS बने, लंबे इंतजार के बाद एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई, इस सूची में 2020,2021,2022, 2023, 2024 और 2025 के 21 HPS की IPS पदोन्नति हुई है