Saturday, May 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधितहर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्रीहर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनीआजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजजन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कीजिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
 
Haryana

मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की

May 23, 2026 09:22 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को संत कबीर कुटीर पर विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगियों (CMGGA) के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत 2047 के विजन को धरातल पर साकार करने की दिशा में समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का मूल उद्देश्य आमजन के जीवन को सरल बनाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि जनता की छोटी से छोटी समस्या का भी संवेदनशीलता के साथ समाधान होना चाहिए और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की वास्तविक पहचान है।

 

बैठक के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत अलग अलग बैच के सीएमजीजीए ने अपने-अपने फील्ड अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए। मुख्यमंत्री ने सभी सहयोगियों को निर्देश दिए कि वे अपने कार्यक्षेत्र से संबंधित विस्तृत ब्रीफ नोट मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में यह उल्लेख किया जाए कि फील्ड में कार्य करते समय किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा, संबंधित अधिकारियों का सहयोग किस प्रकार मिला, कौन-कौन से प्रोजेक्ट प्रभावी रूप से आगे बढ़े तथा किन क्षेत्रों में अभी और कार्य किए जाने की आवश्यकता है। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष कुछ सुझाव भी प्रस्तुत किए गए।

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि फील्ड स्तर से प्राप्त अनुभव सरकार की नीतियों और योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने अधिकारियों एवं सहयोगियों से जमीनी स्तर पर सक्रिय संवाद बनाए रखने तथा समस्याओं के समाधान के लिए समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

 

बैठक के दौरान शिक्षा व्यवस्था, दीनदयाल योजना, स्वास्थ्य सेवा, जनसंवाद, जल प्रबंधन तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए ताकि आमजन को पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने जनसंवाद के तहत आने वाली शिकायतों पर ठोस कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने के निर्देश भी दिए।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, उप प्रधान सचिव श्री यशपाल यादव, ओएसडी श्री राजेश संधू सहित विभिन्न विभागों के साथ कार्यरत मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (CMGGA) उपस्थित रहे।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित हर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्री हर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विज जिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल गांवों के विकास के लिए सामाजिक सौहार्द बेहद जरूरी : विधानसभा अध्यक्ष मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा हरियाणा में 21 HPS पदोन्नति के बाद बने IPS बने, लंबे इंतजार के बाद एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई, इस सूची में 2020,2021,2022, 2023, 2024 और 2025 के 21 HPS की IPS पदोन्नति हुई है