Sunday, May 24, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्यहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधितहर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्रीहर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनीआजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजजन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विजमुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा कीजिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल
 
Haryana

गांवों के विकास के लिए सामाजिक सौहार्द बेहद जरूरी : विधानसभा अध्यक्ष

May 23, 2026 09:21 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री  हरविन्द्र कल्याण ने शनिवार को करनाल जिला के अराईपुरा और बस्सी अकबरपुर गांवों को जोड़ने वाली सड़क के नवीनीकरण कार्य का उद्घाटन किया। 2.61 किलोमीटर लंबी इस सड़क के नवीनीकरण पर कुल 67.31 लाख रुपये की राशि खर्च की गई है। यह कार्य जिला परिषद द्वारा करवाया गया है। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा गुटबाजी और आपसी राजनीति से दूर रहने की अपील की।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि गांवों के समग्र विकास के लिए सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब गांव का वातावरण सौहार्दपूर्ण होता है, तभी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ते हैं और सभी लोगों को उनका लाभ समान रूप से मिलता है।

 

उन्होंने कहा कि अराईपुरा और बस्सी अकबरपुर सड़क के नवीनीकरण की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों के दौरान क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं तथा जो कार्य अभी शेष हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों की मांग के अनुसार नए विकास कार्य भी शुरू किए जाएंगे।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस सड़क के अतिरिक्त गांव में लगभग 85 लाख रुपये की लागत से अन्य विकास कार्यों को भी मंजूरी दी गई है, जिन पर जल्द कार्य आरंभ होगा। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि गांव में तालाब से संबंधित कार्यों को शीघ्र पूरा करवाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

हाल ही में घरौंडा में आयोजित पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए श्री हरविंद्र कल्याण ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सेवा भावना, अनुशासन और भाईचारे का अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। इस आयोजन में लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। बैठने की सीमित व्यवस्था होने के बावजूद श्रद्धालुओं ने पूरे कार्यक्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखा। उन्होंने कहा कि शहर की सभी राजनीतिक, धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
डीडीएमसी के तहत जिला में मौजूदा वित्त वर्ष में होंगे 13.29 करोड़ रुपये के विकास कार्य हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 5वें दीक्षांत समारोह को किया संबोधित हर खेत तक पानी पहुंचाने को किसानों के समूह के लिए टैंक बनवाकर माइक्रो इरिगेशन को लागू करें: मुख्यमंत्री हर घर तक स्वच्छ पेयजल व सीवरेज सुविधा पहुंचाना सुनिश्चित करें: नायब सिंह सैनी आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक का उद्घाटन जल्द होगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज जन्म से कोई इंसान नहीं बनता, शिक्षा ही उसे बेहतर इंसान बनाती है - ऊर्जा मंत्री अनिल विज मुख्यमंत्री ने सीएमजीजीए के साथ बैठक कर सुशासन और जनकल्याण योजनाओं की समीक्षा की जिला की 395 ग्राम पंचायतों में खोलेंगे लाइब्रेरी : केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा- नीट अभ्यर्थियों को 20 और 21 जून को मिलेगी मुफ्त रोडवेज बस सेवा हरियाणा में 21 HPS पदोन्नति के बाद बने IPS बने, लंबे इंतजार के बाद एचपीएस अधिकारियों की आईपीएस पदोन्नति की अधिसूचना जारी हुई, इस सूची में 2020,2021,2022, 2023, 2024 और 2025 के 21 HPS की IPS पदोन्नति हुई है