*चंडीगढ़ ब्रेकिंग*
विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की प्रेसवार्ता
जीएम ममता शर्मा के साथ की प्रेसवार्ता
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में सरकार, हरियाणा की विरासत को संजोने, हिफाजत करने के लिए निरंतर गंभीर रहा है।
आज प्रदेश में विरासत स्थलों व पर्यटनों स्थलों को बेहतर बनाने के लिए 100 करोड रूपए से ज्यादा की राशि खर्च की जा रही है।
इसके पीछे हमारी सोच है कि हमारे विरासत का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण समय-समय पर हो।
प्रदेश का आमजन अपने आसपास के विरासत स्थल को जानें, समझें, इसके लिए 27 सिंतबर 2024 को वर्ल्ड टूरिज्म डे पर पहली बार हैरीटेज वॉक का आयोजन किया गया था।
इस प्रक्रिया को आगे बढाते हुए हरियाणा टूरिज्म कारपोरेशन द्वारा 30 मई को दूसरी हैरीटेज एंड सिटी वॉक का आयोजन करने का निर्णय लिया है। इसमें 6 स्थानों को चिन्हित किया गया है।
आओ चले अपनी विरासत के साथ मुहिम में 30 मई, शनिवार को यह वॉक सुबह 6 बजे से सुबह 8 बजे तक रखी गई है।
1 पिंजौर (पंचकूला)
हैरीटेज एंड सिटी वॉक के तहत यादवेंद्रा गार्डन, पिंजौर, गुरूद्वारा मंजी साहिब, भीमा देवी टेंपल साइट म्यूजियम, धारामंडल पिंजौर व प्राकृतिक बावडी का दौरा करवाया जाएगा।
2 मोरनी हिल्स (पंचकूला)
हैरीटेज एंड सिटी वॉक के तहत ऐतिहासिक मोरनी किला का भ्रमण करवाया जाएगा।
3 कुरूक्षेत्र
ज्योतिसर तीर्थ स्थल व सरोवर, विराट स्वरूप, महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय का भ्रमण करवाया जाएगा।
4 सूरजकुंड (फरीदाबाद)
दसवीं सदी में राजा सूरजपाल द्वारा स्थापित सूरजकुंड जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभ्यारण तक का भ्रमण करवाया जाएगा।
5 रेवाडी
सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स से बडा तालाब तक का भ्रमण करवाया जाएगा।
6 वल्लभगढ (फरीदाबाद)
राजा नाहर सिंह महल से रानी तक छतरी तक भ्रमण करवाया जाएगा।
इसके लिए हरियाणा पर्यटन ने इन 6 स्थानों पर हैरीटेज गाइड की व्यवस्था की है, जो यहां आने वाले पर्यटकों को हमारी ऐतिहासिक स्थलों के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
प्रति व्यक्ति 500 रूपए की फीस रखी गई है, जिसमें उन्हें वहां पर पानी, चाय, काफी, एक टोपी व रिफ्रैशमेंट दी जाएगी।