हरियाणा के मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर के बड़े भाई राकेश खुल्लर का सोमवार को निधन हो गया। बताया गया है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद फोर्टिस हास्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। राकेश खुल्लर के निधन की खबर से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।विभिन्न अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। परिवार के अनुसार, राकेश खुल्लर का अंतिम संस्कार मंगलवार को दोपहर 3 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा