Thursday, May 14, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद कियासाइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्माहरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुएचंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठकहुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
 
Haryana

साइकिल से पंचकूला स्थित पंचकमल पहुंचें सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

May 14, 2026 09:50 AM
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण, फिटनेस और ईंधन बचत को लेकर की गई अपील का असर अब भाजपा नेताओं की कार्यशैली में भी दिखाई देने लगा है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा गुरूवार को पंचकूला स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय पंचकमल में आयोजित निकाय चुनाव सम्मान समारोह में साइकिल पर पहुंचे।
 
पंचकमल में आयोजित इस कार्यक्रम में निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित मेयर और चेयरमैन का सम्मान किया जा रहा है। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ सतीश पूनिया तथा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली भी मौजूद रहेंगे।
 
कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का साइकिल से कार्यक्रम में पहुंचना केवल एक व्यक्तिगत पहल नहीं माना जा रहा, बल्कि इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडियाज़ पर्यावरण संरक्षण और जनभागीदारी के संदेश को जमीन पर उतारने के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा लगातार यह संदेश देने का प्रयास कर रही है कि सरकार और संगठन केवल नीतियों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि जनहित के अभियानों को स्वयं अपनाकर उदाहरण भी प्रस्तुत कर रहे हैं।
 
राजनीतिक दृष्टि से भी इस कदम को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। निकाय चुनावों में भाजपा की जीत के बाद आयोजित सम्मान समारोह में साइकिल से पहुंचकर डॉ अरविंद शर्मा ने कार्यकर्ताओं और आमजन को सादगी, अनुशासन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। भाजपा इसे विकास के साथ जिम्मेदार जीवनशैली के मॉडल के रूप में प्रस्तुत कर रही है।
 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित यह समारोह भाजपा की हालिया चुनावी सफलताओं के उत्साह के बीच संगठनात्मक एकजुटता और ट्रिपल इंजन सरकार के संदेश को भी मजबूत करेगा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के गढ़ को फतेह करने के बाद सम्मान समारोह में पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा के साथ नगर पालिका सांपला के नवनिर्वाचित चेयरमैन प्रवीण कोच भी साइकिल चलाते नजर आए।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज पंचकूला पंचकमल में नगर निकाय चुनाव 2026 जीत की बधाई एवं जनता जनार्दन का धन्यवाद किया
हरियाणा सरकार ने एचसीएस अधिकारी श्री गौरव कुमार को भूमि अर्जन अधिकारी, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया
वार्ड नंबर 8 के नवनिर्वाचित पार्षद अमन राव अपने दादा राव इन्दरपाल का आशीर्वाद लेते हुए
चंडीगढ 18 मई सोमवार को होगी हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक , मुख्यमंत्री नायब सैनी की अध्यक्षता में होगी बैठक , सोमवार को 10 AM बजे हरियाणा सिविल सचिवालय में होगी बैठक
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा
हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)
एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की ।