Wednesday, May 13, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्माहरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोलपंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारीअंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की ।अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीतेअंबाला नगर निगम के वार्ड नंबर 4 से भाजपा के प्रत्याशी वरिंदर नाथ राजपूत चुनाव जीते
 
Haryana

हरियाणा में निकाय चुनाव में फिर खिला कमल भाजपा के विकास पर लगाई लोगों ने मोहर,कांग्रेस का हुआ सुपड़ा साफ,गौरव गौतम (खेल मंत्री)

May 13, 2026 02:09 PM
चंडीगढ़, हरियाणा में निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। निकाय चुनावों में प्रदेशभर में खिले कमल ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी और प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है।
 
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार विनीता पीपल को भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं और खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सीएम नायब सैनी सरकार की विकासवादी नीतियों की जीत है। रेवाड़ी की जनता ने कमल के फूल पर मोहर लगाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
 
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और झूठे वादों को नकारते हुए भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सुपड़ा साफ हो गया है और भाजपा की जीत विकास की जीत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। शहरों में सड़क, पानी, सफाई, पार्क, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है, जिसका परिणाम आज चुनावी नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है।
 
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हरियाणा को विकास और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाना है। जनता का यह समर्थन पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।
 
*कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, अपना खाता तक जो पार्टी नहीं खोल पाई हो उसको हरियाणा के लोगों ने नाकारा पार्टी साबित करके दिखा दिया है*
 
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। जिस पार्टी का कई स्थानों पर खाता तक नहीं खुल पाया, उसे हरियाणा की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब प्रदेश में झूठ, भ्रम और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के दम पर जनता का विश्वास जीता है, जबकि कांग्रेस केवल आरोपों और आपसी गुटबाजी में उलझी रही। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकारा हुआ दल साबित कर दिया है और भाजपा की नीतियों पर एक बार फिर भरोसे की मोहर लगाई है।
 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
हुड्डा का नहीं जनता का गढ़ है सांपला, बार-बार तोड़ेगी : डॉ अरविंद शर्मा एचपीएससी भर्ती विवाद: हाई कोर्ट के फैसले ने खोली चयन प्रक्रिया की पोल
पंचकूला नगर निगम में 10 पार्षद बीजेपी के जीते, वार्ड नंबर 6 से भाजपा प्रत्याशी पार्थ गुप्ता जीते,11 से 20 वार्ड की काउंटिंग जारी
अंबाला के सभी 20 वार्डो की तस्वीर साफ़, 16 वार्डो में बीजेपी की जीत अंबाला नगर परिषद मेयर चुनाव में भाजपा की अक्षिता सैनी ने जीत हासिल की । अम्बाला शहर वार्ड 5 से भाजपा के राजेश मेहता 1151 से जीते अंबाला नगर निगम के वार्ड नंबर 4 से भाजपा के प्रत्याशी वरिंदर नाथ राजपूत चुनाव जीते पंचकूला में नगर निगम चुनाव को लेकर आज बड़ा दिन,मेयर और वार्ड प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आज मतगणना के साथ शुरू हुईं हरियाणा की टेली-मानस हेल्पलाइन हजारों लोगों के लिए बनी जीवन रेखा, 16,000 से अधिक नागरिकों ने मांगी मानसिक स्वास्थ्य सहायता मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा उद्यम प्रोत्साहन बोर्ड की 19वीं बैठक आयोजित