चंडीगढ़, हरियाणा में निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता ने एक बार फिर विकास, पारदर्शिता और जनहित की राजनीति पर भरोसा जताया है। निकाय चुनावों में प्रदेशभर में खिले कमल ने यह साबित कर दिया है कि हरियाणा की जनता मुख्यमंत्री श्री Nayab Saini जी और प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों से पूरी तरह संतुष्ट है।
रेवाड़ी नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद की उम्मीदवार विनीता पीपल को भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत पर शुभकामनाएं दीं और खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और सीएम नायब सैनी सरकार की विकासवादी नीतियों की जीत है। रेवाड़ी की जनता ने कमल के फूल पर मोहर लगाकर यह स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश में भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर लोगों का भरोसा लगातार मजबूत हो रहा है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि कांग्रेस पूरी तरह जनता का विश्वास खो चुकी है। जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और झूठे वादों को नकारते हुए भाजपा को ऐतिहासिक समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनावों में कांग्रेस का पूरी तरह सुपड़ा साफ हो गया है और भाजपा की जीत विकास की जीत है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य करवाए हैं। शहरों में सड़क, पानी, सफाई, पार्क, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है, जिसका परिणाम आज चुनावी नतीजों में साफ दिखाई दे रहा है।
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि हरियाणा को विकास और सुशासन के नए आयामों तक पहुंचाना है। जनता का यह समर्थन पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत है।
*कांग्रेस दिशाहीन हो चुकी है, अपना खाता तक जो पार्टी नहीं खोल पाई हो उसको हरियाणा के लोगों ने नाकारा पार्टी साबित करके दिखा दिया है*
खेल मंत्री गौरव गौतम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस आज पूरी तरह दिशाहीन हो चुकी है। निकाय चुनावों में जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया है। जिस पार्टी का कई स्थानों पर खाता तक नहीं खुल पाया, उसे हरियाणा की जनता ने साफ संदेश दे दिया है कि अब प्रदेश में झूठ, भ्रम और परिवारवाद की राजनीति नहीं चलेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के दम पर जनता का विश्वास जीता है, जबकि कांग्रेस केवल आरोपों और आपसी गुटबाजी में उलझी रही। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस को नकारा हुआ दल साबित कर दिया है और भाजपा की नीतियों पर एक बार फिर भरोसे की मोहर लगाई है।