Wednesday, May 06, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
अनाज भंडारण के लिए शाहबाद-अंबाला के बीच बनाया जाए बड़ा साइलो: मुख्यमंत्रीहरियाणा में बढ़ी अनुबंध कर्मचारियों के आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमाहरियाणा में 11 मई से प्रदेशव्यापी पशु टीकाकरण महाअभियान का होगा आगाज़ : कृषि मंत्रीनगर निकाय चुनावों में मतदाताओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम: राज्य निर्वाचन आयोगविद्यालय प्रबंधन समितियों की सशक्त भूमिका से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडाहरियाणा में चलेगा दहेज के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान , एसडीएम होंगे दहेज निषेध अधिकारीराई औद्योगिक क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजनजालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
 
Haryana

हरियाणा में बढ़ी अनुबंध कर्मचारियों के आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमा

May 06, 2026 08:02 PM

हरियाणा सरकार ने आहरण एवं संवितरण अधिकारियों (डीडीओ) द्वारा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) अधिनियम, 2024 तथा हरियाणा अनुबंध कर्मचारी (सेवा सुरक्षा) नियम, 2025 के तहत प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमा बढ़ाने का निर्णय लिया है।

 

मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी द्वारा इस संबंध में एक पत्र जारी किया गया है।

 

पत्र के अनुसार राज्य सरकार के संज्ञान में आया है कि पोर्टल www.securedemployee.csharyana.gov.in पर बड़ी संख्या में आवेदन वर्तमान/संबंधित डीडीओ के स्तर पर सत्यापन के लिए लंबित हैं। इसको देखते हुए लंबित आवेदनों के सत्यापन की समय-सीमा बढ़ाई गई है, ताकि सभी संबंधित विभाग और संगठन प्रक्रिया को समय पर पूरा कर सकें।

 

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार वर्तमान/संबंधित डीडीओ कर्मचारी विवरण और विभागीय सेवा रिकॉर्ड की जांच करते हुए लंबित आवेदनों का सत्यापन 15 मई, 2026 तक करेंगे। इसके बाद वित्त विभाग पात्र कर्मचारियों के लिए 15 मई, 2026 तक सुपरन्यूमरेरी पदों का सृजन करेगा।

 

इसके उपरांत संबंधित विभागाध्यक्ष पात्र अनुबंध कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान करते हुए पोर्टल पर 15 जून, 2026 तक अंतिम स्वीकृति प्रदान करके ऑफर लेटर जारी करेंगे।

 

राज्य सरकार ने निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों को सभी संबंधित अधिकारियों के संज्ञान में लाकर निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

 
Have something to say? Post your comment
 
 
More Haryana News
अनाज भंडारण के लिए शाहबाद-अंबाला के बीच बनाया जाए बड़ा साइलो: मुख्यमंत्री हरियाणा में 11 मई से प्रदेशव्यापी पशु टीकाकरण महाअभियान का होगा आगाज़ : कृषि मंत्री नगर निकाय चुनावों में मतदाताओं की सुविधा के व्यापक इंतजाम: राज्य निर्वाचन आयोग विद्यालय प्रबंधन समितियों की सशक्त भूमिका से शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा नया आयाम- शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा हरियाणा में चलेगा दहेज के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान , एसडीएम होंगे दहेज निषेध अधिकारी
राई औद्योगिक क्षेत्र में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
चुनावी उपलब्धियों के साथ सांस्कृतिक शिक्षा का संतुलन भी जरूरी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गौशाला चारा अनुदान राशि वितरण समारोह में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से श्री नांदेड़ साहिब के लिए तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र पर आयोजित सेमिनार में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत