कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन
गौशालाओं के लिए चारा अनुदान राशि वितरण के इस पावन समझ में आकर महसूस कर रहा हूं धन्य- मुख्यमंत्री
आज लाडवा एवं थानेसर हल्के की 11 पंजीकृत गौशालाओं के लिए 70 लाख 24 हजार रुपए की चारा अनुदान राशि की जारी
इसे मिलाकर वर्ष 2025 26 में पूरे प्रदेश की 619 पंजीकृत गौशालाओं के लिए कुल 228 करोड़ 58 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि की जारी- मुख्यमंत्री
पंजीकृत गौशालाओं को पिछले सवा 11 वर्षों में 526 करोड़ 45 लाख रुपए की चारा अनुदान राशि दी जा चुकी है
वर्ष 2026 27 के बजट में 7 नए राजकीय पशु औषधालय खोलने का किया प्रावधान
इस समय राज्य में 697 पंजीकृत गौशालाएं जिनमें लगभग चार लाख से अधिक बेसहारा गोवंश का हो रहा पालन पोषण- मुख्यमंत्री
वर्ष 2026 27 में प्रदेश की सभी पंजीकृत गौशालाओं को सौर ऊर्जा आधारित परिसरों में किया जाएगा परिवर्तित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसी नस्ल की गायों के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय गोकुल मिशन किया लागू
देसी नस्ल की हरयाणा, साहिवाल व बिलही गायों के गौ पालकों को दूध उत्पादन की क्षमता के अनुसार 5 हजार से 20 हजार रुपए तक प्रोत्साहन राशि दी जा रही है
हमारी सरकार ने गौ माता की सुरक्षा के लिए एक सख्त कानून हरियाणा गोवंश संरक्षण व गौसंवर्धन अधिनियम 2015 किया लागू
हरियाणा सरकार द्वारा गौशालयों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया जा रहे हैं व्यापक प्रयास