पंचकूला के 11 वर्षीय गायक रिआन सैनी ने अंबाला में आयोजित “अंबाला आइडल 2026” के ग्रैंड फिनाले में जूनियर वर्ग (10–15 वर्ष) में प्रथम स्थान हासिल किया। उनकी मधुर आवाज, आत्मविश्वास और प्रभावशाली स्टेज प्रस्तुति ने जजों और दर्शकों दोनों की सराहना प्राप्त की।
विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों के बीच रिआन ने सुर पर मजबूत पकड़ और बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के प्रयासों और अपने गुरु श्री प्रदीप जी के मार्गदर्शन व समर्पित प्रशिक्षण को दिया।
रिआन की इस उपलब्धि से पंचकूला में गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों और संगीत प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।