मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास से किया विभिन्न योजनाओं का लाभ वितरण
*कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन*
आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की छठी किस्त की जारी- मुख्यमंत्री
इस योजना के तहत लगभग 10 लाख लाभार्थी बहनों के खातों में 203 करोड़ 28 लाख रुपए की राशि डाली
इसे मिलाकर अब तक 6 किस्तों में 1038 करोड़ 5 लाख रुपए की राशि की चुकी है जारी- मुख्यमंत्री
वित्त वर्ष 2026- 27 के बजट में आय सीमा एक लाख रुपए से बढ़ा कर 1 लाख 80 हजार करने का किया प्रावधान- मुख्यमंत्री
आज ही 15 तरह की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1144 करोड़ 55 लाख रुपए की राशि की गई वितरित
यह राशि सीधे 35 लाख 55 हजार 187 लाभार्थियों के खातों में डाली गई
आज हम दयालु योजना के तहत 7875 परिवारों को 298 करोड़ 7 लाख रुपए की आर्थिक सहायता कर रहे हैं प्रदान- मुख्यमंत्री
कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जाति के किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही है एक विशेष योजना
इस योजना के तहत अनुसूचित जाति के 645 किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए 19 करोड़ 35 लाख रुपए की सब्सिडी की जा रही है जारी
प्रत्येक पात्र किसान को ट्रैक्टर खरीद पर 3 लाख रुपए की सब्सिडी करवाई जाती है उपलब्ध- मुख्यमंत्री
आज विभिन्न 18 योजनाओं के तहत कुल 1665 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में डाली गई- मुख्यमंत्री
अब तक 16046 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई जिसमें से 3421 मीट्रिक टन सरसों की सरकारी खरीद की गई
मंडियों में 1058 मेट्रिक टन सरसों का कराया जा चुका है उठान- मुख्यमंत्री
किसानों को 6200 प्रति क्विंटल एमएसपी के हिसाब से अब तक 4 करोड़ 94 लाख रुपए का किया जा चुका है भुगतान
अब तक मंढ़ियों में 17 लाख 37 हजार मेट्रिक टन गेहूं की हुई है आवक
इनमें से तीन लाख 92 हजार मैट्रिक टन गेहूं खरीदी जा चुकी है
किसानों को गेहूं की MSP 2585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से अब तक 13 करोड़ 9 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है
अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 11275 से बढ़ा करके 15220 रुपए किया गया है
अर्ध कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 12430 रुपए से बढ़ा कर 16780 रुपए किया गया है
कुशल श्रमिकों का मासिक वेतन 13704 से बढ़ा कर 18500 रुपए किया गया है
हाय स्किल्ड श्रमिकों का मासिक वेतन 14389 से बढ़ा करके 19425 रुपए किया गया है
श्रमिकों के न्यूनतम मासिक वेतन में लगभग 35% की हुई है वृद्धि- मुख्यमंत्री
फरीदाबाद हादसे में HKRN के तहत कार्यरत दो फायर कर्मियों की ड्यूटी के दौरान हुई आकस्मिक मृत्यु
सरकार ने प्रति परिवार 30 लाख रुपए जारी करने का लिया निर्णय
परिवार के एक आश्रित को HKRN के माध्यम से दी जाएगी नौकरी
बारिश के कारण प्रदेश के तीन जिलों फतेहाबाद, हिसार व सिरसा के कुछ गांव में फसलों का हुआ नुकसान
फसलों को हुए नुकसान एवं भरपाई के लिए 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक ई क्षतिपूर्ति पोर्टल खोल दिया गया
अभी तक इस पोर्टल पर 1350 किसानों ने 10 हजार 88 एकड़ क्षेत्र का करवाया पंजीकरण