Wednesday, April 08, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्री-एग्जाम उत्तीर्ण होने पर यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्युडिशरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता : मुख़्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणाहरियाणा लोक भवन में वीरवार को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट का होगा विमोचनतीन-स्तरीय सत्यापन, बायोमेट्रिक और जियो-फेंसिंग से खरीद व्यवस्था हुई और मजबूत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 474 करोड़ के हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा कीहरियाणा में श्रमिकों को बड़ा तोहफा- न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, 1 अप्रैल, 2026 से होगी लागू- श्रम मंत्री अनिल विज गुरुग्राम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया, हर श्रमिक को डबल शिफ्ट पर मिलेगा 5 से 10 हजार का फायदा,मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मानेसर में श्रमिकों ने खत्म की हड़तालसीजफायर लागू होते ही कच्चे तेल के दाम गिर गएईरान-अमेरिका के बीच सीजफायर, ट्रंप ने किया ऐलान
 
Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 474 करोड़ के हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रगति की समीक्षा की

April 08, 2026 09:47 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा एआई डेवलपमेंट प्रोग्राम की प्रगति का आकलन करने के लिए उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। लगभग 474 करोड़ की   महत्वाकांक्षी पहल को विश्व बैंक के वित्तीय सहयोग से पीपीपी मॉडल पर लागू किया जा रहा है। बैठक में  एमडी HARTRON श्री जे गणेशन के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में बताया गया कि प्रोग्राम की प्रारंभिक परियोजना रिपोर्ट जनवरी 2026 में भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग द्वारा अनुमोदित की जा चुकी है। यह मंजूरी इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय तथा नीति आयोग की स्वीकृति के पश्चात प्रदान की गई। कार्यक्रम की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट आगामी जून 2026 तक प्रस्तुत किए जाने की संभावना है।

 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस महत्वाकांक्षी कार्यक्रम को समयबद्ध तरीके से लागू किया जाए, ताकि राज्य के युवाओं को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि कार्यक्रम के तहत एक लाख से अधिक युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में प्रशिक्षित करने तथा 100 से अधिक स्टार्टअप्स को इनक्यूबेट करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल भारतीय एआई मिशन के स्किलिंग एवं वर्कफोर्स डेवलपमेंट, स्टार्टअप फाइनेंसिंग एवं इनक्यूबेशन, कंप्यूटर एवं डेटा सेट, उपयोग मामलों एवं एप्लिकेशन तथा एथिकल एआई गवर्नेंस सहित पांच प्रमुख स्तंभ पर आधारित है।

 

बैठक में बताया गया कि विश्व बैंक मिशन टीम के 6 एवं 7 अप्रैल को पंचकूला में हुए दो दिवसीय दौरा किया । दौरे के दौरान विभिन्न विभागों से एआई के संभावित उपयोग मामलों की पहचान करने को कहा गया है। इसमें विभागों को अपने सुझाव प्रस्तुत करने हेतु 15 दिनों का समय दिया गया है, जिसके बाद प्राथमिकता वाले उपयोग मामलों को अंतिम रूप दिया जाएगा। राज्य सरकार एआई इनोवेशन सैंडबॉक्स स्थापित करने की दिशा में भी कार्य कर रही है, जो “निवेश से पूर्व परीक्षण”   प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। इसके माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में एआई समाधान की पहचान, सत्यापन एवं पायलट परीक्षण दिया जाएगा। यह सैंडबॉक्स पूर्णतः विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित होगा।

 

उन्होंने बताया कि हरियाणा में दो प्रमुख एआई केंद्र स्थापित करने की योजना है। पंचकूला में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया के सहयोग से हरियाणा एडवांस्ड कंप्यूटिंग फैसिलिटी स्थापित की जाएगी, जो उच्च-क्षमता कंप्यूटिंग अनुसंधान केंद्र के रूप में कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त गुरुग्राम में नासकोम के सहयोग से ग्लोबल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेंटर स्थापित किया जाएगा, जो स्टार्टअप इनक्यूबेशन एवं उद्योग सहयोग को बढ़ावा देगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हरियाणा को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा तथा युवाओं के लिए रोजगार और उद्यमिता के नए अवसर सृजित करेगा।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्री-एग्जाम उत्तीर्ण होने पर यूपीएससी ,एचपीएससी और ज्युडिशरी की तैयारी करने वाले युवाओं को मिलेगी वित्तीय सहायता : मुख़्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा हरियाणा लोक भवन में वीरवार को हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग की वार्षिक रिपोर्ट का होगा विमोचन तीन-स्तरीय सत्यापन, बायोमेट्रिक और जियो-फेंसिंग से खरीद व्यवस्था हुई और मजबूत : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा में श्रमिकों को बड़ा तोहफा- न्यूनतम वेतन में 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी, 1 अप्रैल, 2026 से होगी लागू- श्रम मंत्री अनिल विज
गुरुग्राम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा, श्रमिकों का पारिश्रमिक बढ़ाया गया, हर श्रमिक को डबल शिफ्ट पर मिलेगा 5 से 10 हजार का फायदा,मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद मानेसर में श्रमिकों ने खत्म की हड़ताल
लोक भवन हरियाणा में राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी द्वारा लिखित दो पुस्तकों, ‘अद्वैत वेदांत-एक अनोखा दर्शन’ और ‘सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र’ का विमोचन
हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने सोनीपत जिला कारागार के कैदियों के लिए कौशल विकास आधारित पाठ्यक्रम किया शुरू हरियाणा में जलघरों में लगे फिल्टर की जांच करके रिपोर्ट सबमिट करें अधिकारी : कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा
शक्ति चंद शर्मा को 20 हजार की आर्थिक सहायता, मीडिया वेल बिंग एसोसिएशन की पहल की सराहना
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प