हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आईडीएफसी बैंक में लगभग 560 करोड रूपए के घोटाले को लेकर कहा कि ‘‘लगभग 560 करोड रूपए का घोटाला हुआ है और इस घोटाले में कुछ लोग खा गए और अपने खातों में भी राशि डाल ली या जो कुछ भी किया गया है, इसलिए सरकार इस मामले में सरकार किसी को भी नहीं बख्शेगी’’। इसके अलावा, श्री विज ने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस मामले को सीबीआई को दिया जाएगा।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा बैंक घोटालों को लेकर आज दो आईएएस अधिकारी और एक एचसीएस अधिकारी को राज्य सरकार द्वारा निलंबित किए जाने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।
‘‘घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है’’- विज
श्री विज ने कहा कि ‘‘घोटालों के इन मामलों में कई लोेगों को पहले भी गिरफतार किया जा चुका है और बैंक के अधिकारियों को भी गिरफतार किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने यह कह दिया है कि हम यह मामला सीबीआई को दे देगें और जब सीबीआई को मामला जाएगा तो देखना कि कैसे लाईन लगती है’’।
‘‘अब हम असम भी जीतेगें, बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडूचेरी भी जीतेंगें’’ - विज
देश के पांच राज्यों में हो रहे चुनावों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि ‘‘हम हरियाणा जीते, दिल्ली जीते, महाराष्ट्र जीते, बिहार जीते और अब असम भी जीतेगें, बंगाल भी जीतेंगे, केरल भी जीतेंगे, तमिलनाडु और पुडूचेरी भी जीतेंगें’’।
‘‘सरकार द्वारा मंडियों में फसल उपज की सुरक्षा हेतू सारी व्यवस्थाएं भी की जा रही है’’- विज
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुडडा द्वारा मंडियांे में किए जा रहे दौरों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने ब्यानी प्रहार करते हुए कहा कि ‘‘हुडा साहब खुद मुख्यमंत्री रहे हैं, उन्होंने अपने समय में कुछ भी नहीं किया लेकिन अब हम कर रहे हैं, तो उसमें कमी निकाल रहे हैं’’। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘बरसात हमारी सरकार पैदा नहीं कर रही है, बरसात ऊपर से आ रही है, और इसके लिए फसल उपज की सुरक्षा हेतू सारी व्यवस्थाएं भी की जा रही है’’।