Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगीअमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा : आरती सिंह रावमुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगातजींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यासकिसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीविपक्ष का एक ही एजेंडा, वोट लो और शोषण करो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीप्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
 
Haryana

अमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा : आरती सिंह राव

April 05, 2026 07:52 PM

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने रेवाड़ी जिला के गांव भांडोर में शहीद कैलाश चंद की प्रतिमा का अनावरण किया।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने इस अवसर पर कि शहीद केवल किसी एक परिवार या गांव तक सीमित नहीं होते, बल्कि वे पूरे देश की धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि दक्षिणी हरियाणा की पहचान ही अमर शहीदों से है, जहां हर घर से सैनिक और हर गांव से वीरों की गाथाएं जुड़ी हुई हैं। उन्होंने शहीद कैलाश चंद की शहादत को याद करते हुए बताया कि वर्ष 1993 में छत्तीसगढ़ में चुनाव ड्यूटी के दौरान माओवादियों से मुठभेड़ में उन्होंने वीरगति प्राप्त की थी। उनकी यह शहादत सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।

 

 आरती सिंह राव ने शहीद की वीरांगना भतेरी देवी और उनके परिवारजनों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सरकार उनके साथ हर कदम पर खड़ी है। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन भी दिया।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर कहा कि रेवाड़ी जिला के गांव माजरा में निर्माणाधीन एम्स में एमबीबीएस की 50 सीटों को स्वीकृति मिल चुकी है। अब जल्द ही एम्स में ओपीडी शुरू करवाई जाएगी। वह जल्द ही एम्स का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लेंगी। उन्होंने बताया कि पूरे हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाई जा रही है। रोहतक पीजीआई में निरीक्षण के दौरान मिली लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किए गए हैं।

 

इस अवसर पर बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी
मुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
जींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी विपक्ष का एक ही एजेंडा, वोट लो और शोषण करो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
भगवान परशुराम भवन युवाओं के लिए लक्ष्य प्राप्त करने का बनेगा माध्यम- मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
महम में मुख्यमंत्री ने किया 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: नायब सिंह सैनी