हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जींद विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, परिवहन, सड़क सहित मुलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए कई अहम घोषणाएं की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए 5 करोड़ रूपये अतिरिक्त अनुदान देने की भी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जींद के विकास में किसी प्रकार की कमीं नहीं रहने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री रविवार को जींद में धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल से पांडू पिंडारा गोहाना रोड का 4.5 करोड़ रुपये की लागत से डिवाडर का निर्माण किया जाएगा। ठण्डी हलवाई की दुकान से वाया रामराय गेट से झांज गेट से रूपया चौक तक मॉडल सड़क बनाने तथा रानी तालाब पर ऑडिटोरियम व पार्किंग के लिए 60 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने फायर स्टेशन का कार्यालय पुराना बस स्टैंड के स्थान पर स्थानांतरित करने और पालिका बाजार को स्मार्ट बाजार की तरह विकसित करने की भी मंजूरी दी। इसी प्रकार जींद शहर की सड़कों पर आधुनिक पोल व लाइटें लगाई जाएंगी। पुराने बस स्टैंड की जमीन पर नियमानुसार संबंधित विभाग को स्थानांतरित होने पर कम्युनिटी सेंटर का निर्माण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मीट मार्किट को शहर के बाहर स्थानांतरित किया जाएगा, इस कार्य पर 5 करोड़ खर्च होंगे। वार्ड नंबर -30 में भूमि उपलब्ध होने पर पार्क बनाने, जुलानी में पशु अस्पताल बनाने तथा अमरहेडी में पशु अस्पताल का नया भवन बनवाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने हैबतपुर को म्हारा गांव जगमग गांव योजना से जोड़ने की भी घोषणा की। उन्होंने शिव चौक वाया पंजाबी बाजार सिटी थाना क्षेत्र तक बिजली की लाइनों को 5 करोड़ की लागत से अंडरग्राउंड करवाने और गांव जुलानी की खेतों की बिजली की तारों को ठीक करवाया जाएगा। पैरामेडिकल कॉलेज को सामान्य अस्पताल परिसर की खाली भूमि में बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव अहीरका में उपस्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा और जींद के नागरिक अस्पताल में शव गृह का पुनर्निर्माण किया जाएगा। राजकीय महाविद्यालय में आर्ट ब्लॉक का निर्माण करवाया जाएगा। एचएसवीपी कार्यालय भवन का सफीदों रोड पर 5 करोड़ से निर्माण किया जाएगा। ओम शांति, ब्राह्मण, धानक आदि सामाजिक संस्थाओं से एचएसवीपी में सेक्टर आवंटन के लिए आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार प्लॉट दिए जाएंगे। उन्होंने हांसी ब्रांच पर पुल का निर्माण और आर डी 1650 से आर डी 17900 टेल तक पुननिर्माण करवाने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि नहर कॉलोनी का पुननिर्माण करवाया जाएगा, जिस पर 10 करोड़ रुपये की लागत आएगी। खेड़ी तलोड़ा में खेतों के रास्ते के लिए पुल का निर्माण किया जाएगा तथा इक्कस गांव में तालाब का सुधारीकरण किया जाएगा। गांव बरसौला गांव में वंश मुल्क तीर्थ का उद्धार करवाने और पांडू पिंडारा तीर्थ का 2 करोड़ की लागत से सौंदर्यकरण करवाने की भी घोषणा की।
उन्होंने कहा कि जींद रिंग रोड़ के निर्माण के लिए एनएचएआई को पत्र लिखा जाएगा और नई अप्रूड कॉलोनियों में सीवरेज लाइन व 10 एमएलडी एसटीपी का प्लांट लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेयजल सुविधा के लिए जींद शहर के विभिन्न स्थानों में 5 नए ट्यूबल लगाए जाएंगे। गांव कैरखेडी और अहिरका में नहरी पानी के लिए नई पाइप लाइन बिछाने की भी उन्होंने घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र के मार्केटिंग बोर्ड की 15.85 कि.मी लंबाई की 6 सड़कों को 5 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत से चौड़ीकरण किया जाएगा और देवी लाल चौक से रोहतक रोड़ बाईपास तक फोरलेन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दालमवाला होटल से एचएसवीपी वैस्टन यमुना कैनाल तक, पैराडाईज होटल से सोमनाथ मंदिर से वैश्चन यमुना कैनाल रोड को चौड़ाकरण किया जाएगा। जींद में आईएमटी संस्थान बनाने के लिए ई भूमि पोर्टल पर जमीन उपलब्ध होने पर कार्य किया जाएगा, साथ ही मार्केटिंग बोर्ड 67.42 कि.मी लंबी 25 सड़कों को डीएलपी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। इसी प्रकार 20.68 किमी लंबाई की 8 सड़कों के मुरम्मत के लिए 4.63 करोड़ रुपये देने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि पीडब्लयूडी की 70.13 कि.मी लंबाई की 25 सड़कों को जोकि डीएलपी अवधि में है उन्हें सम्बन्धित एजेंसी के माध्यम से ठीक करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 18.30 कि.मी लंबाई की 5 सड़कों की विशेष मरम्मत भी करवाई जाएगी, जिस पर 11 करोड़ रुपये खर्च आएंगे। विभिन्न गांवों में 25 किलोमीटर लम्बाई तक के खेतों के कच्चे रास्तों को खेत खलिहान योजना के तहत पक्का करवाया जाएगा।