Tuesday, April 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्पमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देशप्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावपंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामले का प्रकाशन जरूरीसहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा 27 अप्रैल सेसिरसा में स्थापित होगा किन्नू जूस संयंत्र किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णननउप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की रही गरिमामयी उपस्थिति
 
Haryana

भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

April 05, 2026 07:59 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा।
 
श्री विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 
 
गत दिवस पाकिस्तान के रक्षामंत्री द्वारा दिए गए ब्यान कि भविष्य में युद्ध हुआ तो पाकिस्तान कोलकाता तक हमला करेगा, पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि पाकिस्तानी जिस दिन से पैदा हुए हैं बचपन से यानि 1947 से तब से यह ऐसी बातें करते आ रहे हैं। इतिहास गवाह है कि भारत ने हमेशा इनको जाकर ठोका है। भारत में हमेशा चाहे वह 1965 की लड़ाई हो, चाहे वह 1971 की लड़ाई हो, चाहे कारगिल युद्ध हो या ऑपरेशन सिंदूर हो हमने इनको ठोका है। यह सिर्फ सपने ही लेते रहते हैं।  
 
*ऊर्जा मंत्री अनिल विज का तीखा पलटवार, कहा "राहुल गांधी के सपनों में अब मोदी के साथ ट्रंप भी आने लगे हैं"*
 
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं, पर कड़ा पलटवार करते हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि राहुल गांधी को रोज सपने में नरेंद्र मोदी जी नजर आते हैं और अब डोनाल्ड ट्रंप भी आने लगे है। जो सपने में आते हैं वो ही राहुल गांधी जागने के बाद बोलने लग जाते हैं। इनको और कोई बात तो आती नहीं है, देश का विकास तो आता नहीं है, इनका 50 साल राज रहा इन्होंने देश का कोई विकास नहीं किया, इनकी संस्कृति नहीं है, इनके विचार नहीं है। इनके लिए सत्ता प्राप्ति ही एक उद्देश्य है और काम करना इनके बस का नहीं है। 
 
*अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से डाटा चोरी कर बनी आम आदमी पार्टी : मंत्री अनिल विज*
 
सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाए जाने के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान मच गया है जिस पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जुबानी हमला करते हुए कहा कि पहले तो वह इस बात से सहमत नहीं है कि आम आदमी भी कोई पार्टी है, ये तो अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से इनका जन्म हुआ। अन्ना हजारे जी ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन किया था उसमें जो इनको जनसमर्थन मिला उसकी आड़ में इन्होंने सारा डाटा चुरा लिया और इन्होंने अपनी पार्टी बना ली। उनकी पार्टी की कोई पॉलिसी नहीं है, कोई विचारधारा नहीं है। यह टूटती जा रही है अभी तो कुछ ही केस हुए है अब आगे देखना इनका क्या होता है।  
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
एडवोकेट वासु रंजन कांग्रेस में शामिल, पंजाब अध्यक्ष रजा वडिंग ने किया स्वागत, 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का लिया संकल्प
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में ततीमा मामलों के निपटान के लिए विशेष अभियान चलाने के दिए निर्देश
प्रदेश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नहीं रहेगी कमी : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के खिलाफ दर्ज अपराधिक मामले का प्रकाशन जरूरी सहायक आयुक्त/अतिरिक्त सहायक आयुक्त तथा तहसीलदारों की विभागीय परीक्षा 27 अप्रैल से सिरसा में स्थापित होगा किन्नू जूस संयंत्र किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम दीनबंधु छोटूराम ईमानदारी, सामाजिक न्याय और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतीक थे : उपराष्ट्रपति श्री सीपी राधाकृष्णनन उप-राष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन एवं हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष की रही गरिमामयी उपस्थिति हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी अमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा : आरती सिंह राव