Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगीअमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा : आरती सिंह रावमुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगातजींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यासकिसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीविपक्ष का एक ही एजेंडा, वोट लो और शोषण करो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीप्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
 
Haryana

विपक्ष का एक ही एजेंडा, वोट लो और शोषण करो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

April 05, 2026 07:50 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्षी दलों का एक ही एजेंडा है, वोट लो और शोषण करो। इस क्षेत्र के लोगों के साथ उन्होंने हमेशा झूठे वायदे किए और विकास की बजाय यहां पिछड़ेपन को रखा।

 

मुख्यमंत्री रविवार को जींद में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली को संबोधित कर रहे थे। रैली के संयोजक हरियाणा के डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण कुमार मिड्ढा ने जींद पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 253 करोड़ रूपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया।

 

रैली में उपस्थित भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जींद की यह भूमि परिश्रम और प्रगति का संगम है। यह हरियाणा की वह धड़कन है, जहां जब किसान का पसीना मिट्टी में मिलता है, तो देश के अन्न भंडार भर जाते हैं। मैं इस वीर भूमि पर आयोजित इस धन्यवाद व विकास रैली में आए सभी बुजुर्गो, माताओं-बहनों और युवा साथियों का हार्दिक वंदन करता हूं।

 

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जींद को लम्बे समय से नजर अंदाज किया गया। झूठे वायदे करके आपके वोटों की फसल तो दो-दो-तीन-तीन पीढ़ियों तक काटी गई, लेकिन विकास के नाम पर कुछ नहीं किया गया। परिवारवाद की दलदल में फंसे लोग आपके बच्चों के भविष्य को लेकर संजीदा नहीं रहे। उन्होंने सिर्फ अपने बच्चों का भविष्य ही सुरक्षित किया है, लेकिन हमने इस क्षेत्र का हक सूद समेत लौटाने का काम किया है।

 

उन्होंने कहा कि जनता ने हमें लगातार तीसरी बार सेवा का अवसर दिया है, वह हमारे लिए एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। यह जनादेश हमें यह याद दिलाता है कि हमें और अधिक समर्पण के साथ काम करना है और हर उस वादे को पूरा करना है, जो हमने आपसे किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को डेढ साल में ही पूरा कर दिखाया है। यही नहीं, 157 वादों पर काम प्रगति पर है। विधानसभा के चुनाव प्रचार का श्रीगणेश भी उन्होंने जींद की भूमि से ही किया था।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ‘विकसित भारत 2047’ का जो विजन देशवासियों के सामने रखा है, वह केवल एक लक्ष्य नहीं, बल्कि एक जन आंदोलन है। इसमें हर नागरिक भागीदारी जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ‘राष्ट्र प्रथम’ की नीति पर चलते हुए हर संकट में भारतीयों के साथ खड़ी है। चाहे कोरोना काल हो, या फिर अफगानिस्तान संकट, हमेशा प्रधानमंत्री देश की जनता के साथ खड़े नजर आएं हैं। हाल ही में जो वैश्विक परिस्थितियां बनी है, उसमें भले ही विश्व में तेल के दामों में इजाफा हुआ हो, लेकिन प्रधानमंत्री ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक्साइज ड्यूटी घटाकर जनता को बड़ी राहत दी है। हरियाणा सरकार आमजन को तेल और गैस उपलब्ध करवा रही है। साथ ही सरकार ने कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।

 

जींद में 2 हजार 217 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी नॉनस्टॉप डबल इंजन सरकार ने ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को जमीन पर उतारकर दिखाया है। सरकार ने हर क्षेत्र और हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाई हैं और उन्हें पारदर्शिता के साथ लागू किया है। इस हलके में विकास कार्यों पर पिछले साढ़े 11 वर्षों में 2 हजार 217 करोड़ 61 लाख रुपये खर्च किए हैं। जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में मात्र 380 करोड़ 97 लाख रुपये खर्च किये गये थे।

 

मुख्यमंत्री ने इस दौरान जींद की कई बड़ी परियोजनाओं का भी मंच से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में 36 हजार युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इन्हें मिलाकर पिछले साढ़े 11 सालों में 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। इनमें से जिला जींद के लगभग 15 हजार युवाओं को नौकरियां मिली हैं, और फिलहाल भी हरियाणा में 13500 नई नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया जारी है।

 

उन्होंने कहा कि जींद में विकास को रफ्तार देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इसी के तहत प्रदेश सरकार ने पांडू पिंडारा गांव के नजदीक 32 करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से नए बस अड्डे का निर्माण करवाया, पुरानी स्वीकृत कॉलोनियों में पेयजल-सीवरेज जैसी मूलभूत सुविधाओं पर 32 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि खर्च की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में नागरिक अस्पताल के 200 बिस्तरों के अतिरिक्त भवन का निर्माण 16 करोड़ रुपये की लागत से किया गया। साथ ही जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर आर.यू.बी. का निर्माण 18 करोड़ 95 लाख रुपये की लागत से किया गया। वहीं,13 करोड़ 82 लाख रुपये की राशि से 10 एमएलडी का एसटीपी भी स्थापित किया गया। जींद-भिवानी रोड से जींद-हांसी रोड तक बाईपास का निर्माण 12 करोड़ 5 लाख रुपये की लागत से किया गया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि जींद के सेक्टर-9 में 132 केवी सब स्टेशन की स्थापना 12 करोड़ 39 लाख रुपये की लागत से की गई। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में छत्रपति शिवाजी छात्रावास का निर्माण 11 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से किया गया। जींद के सेक्टर 9 में 5 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत से जिमखाना क्लब बनाया गया। इसी प्रकार उन्होंने जींद जिले में सरकार द्वारा किए गए अन्य विकास कार्यों का भी विवरण दिया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार प्रदेश में 10 नए आईएमटी स्थापित कर रही हैं। जिनमें से एक आईएमटी जींद में स्थापित होगी। इसकी भूमि की व्यवस्था के लिए ई-भूमि पोर्टल पर किसानों से प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार अंत्योदय का विजन लेकर कार्य कर रही है, इसी के तहत सरकार के प्रयास है कि हर व्यक्ति के सिर पर छत्त हो। इसके लिए सरकार लगातार प्रयासरत है।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल में भी प्रदेश के सर्वांगीण विकास और हर वर्ग के हितों की सुरक्षा के लिए अनेक ठोस कदम उठाए हैं। बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू की गई है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक 9 लाख 56 हजार बहन-बेटियों को 834 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। इसके अलावा गरीब महिलाओं को अपनी रसोई चलाने के लिए हर महीने केवल 500 रुपये में गैस सिलेंडर दिया जा रहा है।

 

खराबे में दिया हजारों करोड़ का मुआवजा, खरीद सुचारु रुप से चल रही:

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने किसान हित में किए गए फैसलों का जिक्र करते हुए कहा कि किसान हित सरकार की नीतियों के केन्द्र में है। आज किसानों की सभी फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के 1 लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं। इस समय रबी फसलों की खरीद का सीजन चल रहा है। हमने इसके दाने-दाने की खरीद के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। उन्होंने फसल खराबे पर बोलते हुए कहा कि सरकार ने इसके लिए गत साढ़े 11 सालों में किसानों को मुआवजे और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार 160 करोड़ रुपये की राशि दी है। जबकि कांग्रेस सरकार के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 138 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि जारी की गई थी।

 

उन्होंने कहा कि सरकार ने बागवानी फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान के लिए किसानों को राहत दी है। इसके लिए ‘मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना’ में 46 बागवानी फसलें शामिल की गई हैं। अब तक कुल 157 किसानों को 1 करोड़ 40 लाख 21 हजार रुपये दिए गए हैं। ‘प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना’ के तहत लगभग 20 लाख 18 हजार किसानों को 22 किस्तों में 7 हजार 562 करोड़ रुपये की राशि किसानों के बैंक खातों में डाली जा चुकी है। सरकार ने अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे आबियाने को जड़ से खत्म किया है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार अपने तीसरे कार्यकाल में भी जनकल्याण के काम गति से कर रही है। हम राजनीति से ऊपर उठकर विकास की राजनीति करते है। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता का विश्वास जीतना है।

 

केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से हो रहा है अभूतपूर्व विकास: कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार

 

धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं के कारण आज देश और प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। जो कार्य पहले वर्षों तक लंबित रहते थे, वे आज तेजी से पूर्ण हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने जिस समानता और अधिकार आधारित समाज का सपना देखा था, उसे साकार करने का कार्य वर्तमान केंद्र व प्रदेश सरकार ने किया है। पूर्व की सरकारों ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर के नाम का केवल उपयोग ही किया है, परंतु उनके विचारों को सही रूप में लागू नहीं किया। वर्तमान सरकार ने उनके विचारों को धरातल पर उतारते हुए उन्हें सम्मान दिया है। सरकार द्वारा जरूरतमंद किसान, मजदूर सहित हर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। गांवों में सड़क, पानी, बिजली और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। पंचायतों और जरूरतमंद परिवारों के लिए भी बड़े निर्णय लिए गए हैं, पात्र परिवारों को प्लॉट उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे हजारों परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

 

 

हर वर्ग के हितों का रखा जा रहा हैं ध्यान: कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

 

रैली को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए हैं। मात्र घोषणाएं नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर काम करके जनता को उसका लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गत 11 वर्षों में सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया है। सड़क, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की गई हैं।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग और विश्वास की बदौलत ही राज्य सरकार सर्व जन कल्याण के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का सार्थक प्रयास कर रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए सरकार का साथ दें और प्रदेश को और अधिक मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार है, जो हर निर्णय जनता के हित में लेती है। विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दा नहीं है, इसलिए वे केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं।

 

सरकार ने जनता की भलाई को अपना ध्येय माना है:मोहन लाल कौशिक

 

जनसभा को संबोधित करते हुए बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष श्री मोहन लाल कौशिक ने कहा कि सरकार ने जनता की भलाई को अपना ध्येय माना है। सरकार ने युवाओं को रोजगार देने का काम किया है, डीएससी समाज को न्याय देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि गरीब महिलाओं को 500 रुपये में गैस का सिलेंडर दिया जा रहा है। लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2100 रुपये दिए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान का एक एक दाना खरीदने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हर क्षेत्र में जाकर वहां की जनता से रूबरू हो रहे है, इसी के तहत 30वीं जनसभा को मुख्यमंत्री जींद में संबोधित करने पहुंचे है।

 

वर्तमान सरकार ने जींद की बदली तस्वीर और तकदीर: डिप्टी स्पीकर ड. कृष्ण लाल मिड्ढा

  

जींद में आयोजित धन्यवाद एवं विकास रैली को संबोधित करते हुए हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर एवं रैली संयोजक डॉ. कृष्ण लाल मिड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे है, उनकी कार्यशैली से हर वर्ग प्रभावित है। डॉ. मिड्डा ने जींद के विकास का उल्लेख करते हुए कहा कि एक समय था जब जींद को हरियाणा के पिछड़े जिलों में गिना जाता था। यहां विकास की गति धीमी थी, सड़कें टूटी हुई थीं और लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में जींद की तस्वीर और तकदीर बदली है।

 

उन्होंने कहा कि जींद में मेडिकल कॉलेज की आज 19 मंजिला बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है और भविष्य में इलाका वासियों को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होगी। इसी प्रकार सीआरएसयू में लॉ कॉलेज बनाने की बात हो या फिर भाखड़ा का पानी लाने का काम हो, यह सब कार्य वर्तमान सरकार ने करवाएं है। इसी प्रकार जींद से आज 9 नेशनल हाईवे होकर गुजरते हैं और जल्द ही देश कि पहली हाईड्रोजन ट्रेन भी जींद से सोनीपत तक चलेगी।

 

डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने मुख्यमंत्री के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार द्वारा ऐसे कार्य किए गए हैं जो पहले केवल सपनों में ही संभव प्रतीत होते थे। हाईवे निर्माण हो, नई योजनाओं एवं परियोजनाओं का विस्तार हो या प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाना हो, हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। आज हरियाणा तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर है और जींद भी इसी क्रम में विकासात्मक दृष्टि से नित नए आयामों को छू रहा है।

 

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा, राज्यसभा सांसद श्री सुभाष बराला, डिप्टी स्पीकर डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा की माता श्रीमती विद्यादेवी, श्री जवाहर सैनी, हरियाणा राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बोर्ड के चेयरमैन श्री अमरपाल राणा सहित गणमान्य एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी अमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा : आरती सिंह राव
मुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
जींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
भगवान परशुराम भवन युवाओं के लिए लक्ष्य प्राप्त करने का बनेगा माध्यम- मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
महम में मुख्यमंत्री ने किया 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: नायब सिंह सैनी