हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि झज्जर में स्थापित होने वाला भगवान परशुराम भवन इलाके में जरूरतमंदों की सेवा और युवाओं को लक्ष्य प्राप्त करने का माध्यम बनेगा।
मंत्री आज सेक्टर 9, झज्जर में परशुराम भवन का शिलान्यास के उपरांत जनसमूह को संबोधित कर रहे थे।
मंत्री ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने गौड़ ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैम्पस के पास हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 26 में चार एकड़ में भगवान परशुराम विरासत पार्क विकसित करने की घोषणा की है।
उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समुदाय हमेशा 36 बिरादरी को साथ लेकर चला है, जिसकी बदौलत सामाजिक व्यवस्था मजबूत हुई है। परिवारों में मजबूती और खुशहाली लाने के लिए हम सब मिलकर काम करेंगे।