Sunday, April 05, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगीअमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा : आरती सिंह रावमुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगातजींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यासकिसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदीविपक्ष का एक ही एजेंडा, वोट लो और शोषण करो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीप्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
 
Haryana

महम में मुख्यमंत्री ने किया 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

April 05, 2026 07:49 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज महम (रोहतक) में आयोजित धन्यवाद व विकास रैली में 202.77 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन  और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 231.25 लाख रुपये की 2 परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 118.84 करोड़ रुपये की सिंचाई विभाग की, 80 करोड़ 88 लाख 14 हजार रुपये की जनस्वास्थ्य विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने गांव सुंदरपुर में 74.04 लाख रुपये की लागत से बनने वाले नए स्कूल भवन का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और महम में इन परियोजनाओं के माध्यम से स्थानीय लोगों को बेहतर जीवनयापन और बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने जिन परियोजनाओं का उदघाटन किया है, उनमें 155.14 लाख रुपये की लागत से टाउन पार्क का नवीनीकरण और 76.11 लाख रुपये से महम के वार्ड-2 में सैनी सामुदायिक केंद्र का निर्माण कार्य शामिल है।

वहीं मुख्यमंत्री ने सिंचाई व जल संसाधन विभाग द्वारा 8947 लाख रुपये की लागत से भिवानी सब-ब्रांच की री-मॉडलिंग, महम में बाढ़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। उनमें 496 लाख रुपये की लागत से महम ड्रेन पर रिटेनिंग वॉल, 1238 लाख रुपये की लागत से भूमिगत पाइपलाइन (भैणी सुरजन, भैणी चंद्रपाल, समैण) बनाए जाने, 267 लाख रुपये की लागत से भैणी मातो से जुई फीडर पाइपलाइन, 106 लाख रुपये की लागत से बहलबा लिंक ड्रेन पाइपलाइन, 237 लाख रुपये की लागत से समैण से जुई फीडर पाइपलाइन, 319 लाख रुपये की लागत से मोखरा खेड़ी आरसीसी सुरक्षा दीवार, 139 लाख रुपये की लागत से समैण सोलर सबमर्सिबल पंप, 135 लाख रुपये की लागत से फरमाणा खास से करसोल माइनर पाइपलाइन के निर्माण कार्य शामिल है।

मुख्यमंत्री ने महम शहर में पंपिंग स्टेशन के सुदृढ़ीकरण की नींव भी रखी। इस परियोजना पर 8088.14 लाख रुपये की लागत आएगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार हेतु जीपीएस सुंदरपुर स्कूल भवन के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस स्कूल भवन पर 74.04 लाख रुपये की लागत आएगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
भारत के खिलाफ पाकिस्तान भविष्य में कोई गलत हिमाकत करेगा तो हिंदुस्तान इनको तहस-नहस कर देगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हरियाणा मंत्रिपरिषद की बैठक आगामी 8 अप्रैल को सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में होगी अमर शहीदों से जाना जाता है दक्षिणी हरियाणा : आरती सिंह राव
मुख्यमंत्री ने जींद विधानसभा के लिए करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
जींद में मुख्यमंत्री ने किया 253 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास
किसानों को अनाज मंडियों में फसल बेचने में नहीं आने दी जाएगी दिक्कत- कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी विपक्ष का एक ही एजेंडा, वोट लो और शोषण करो: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश सरकार पलवल जिले के समग्र विकास के लिए कर रही निरंतर कार्य-खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम
भगवान परशुराम भवन युवाओं के लिए लक्ष्य प्राप्त करने का बनेगा माध्यम- मंत्री डॉ अरविंद शर्मा
किसानों को खरीद के नाम पर गुमराह कर रहा विपक्ष: नायब सिंह सैनी