Sunday, March 29, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण कुमार बेदीदेश में युवाओं की सोच और बदलाव से राष्ट्र निर्माण को मिल रही है गति -नायब सिंह सैनीदेश के नागरिकों को एकजुट होकर विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों का करना होगा सामना -नायब सिंह सैनीमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना को दी बड़ी सौगात , स्पोर्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा परियोजनाओं की करी घोषणामुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जानाप्रदेश में गैस,पेट्रोल, डीज़ल की कोई कमी नहीं है,अफवाहों पर ध्यान ना दे:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्रीचन्द्र शेखर धरणी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक विधानसभा में देखा सत्ता, सदन और सिस्टम का पूरा तंत्रश्री राम नवमी के पावन उत्सव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
 
Haryana

देश के नागरिकों को एकजुट होकर विभिन्न देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों का करना होगा सामना -नायब सिंह सैनी

March 29, 2026 06:50 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई देशों के बीच चल रहे युद्ध की परिस्थितियों से अवगत करवाते हुए देश के नागरिकों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की है। ऐसे कठिन समय में भी विपक्षी पार्टियों लगातार अफवाहों और झूठ को फैला रही हैं। हमें इन पर ध्यान देने की जरुरत नहीं है।   देश व प्रदेश में सभी प्रकार की स्थिति सामान्य है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोगों के घरों में लॉकडाउन लगा हुआ है और वे ही ऐसी अफवाहें फैला रहे हैं।  

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को कुरुक्षेत्र भाजपा जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के उपरांत पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस मौके पर हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, जिला प्रभारी दीपक शर्मा मौजूद रहे।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सवाल के जवाब में कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ तो झूठ फैलाना ही था। इससे पहले केजरीवाल खुद और अपने नेताओं को ईमानदार बता रहा था, पर अब देश की जनता के सामने पूरा सच आ चुका है। पंजाब की आप सरकार में नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही है। वहां के किसान, महिला, युवा और गरीब वर्ग सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सभी वर्गों को मूलभूत सुविधाओं मिल रही हैं। पंजाब में भी आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आम आदमी पार्टी को दिल्ली में भी टेंशन थी, अब पंजाब में टेंशन हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहले दिल्ली की टेंशन दूर की और अब पंजाब में भी कर दी जाएगी। प्रधानमंत्री जो काम करते हैं, उसमें दिखावा नहीं है। जबकि कांग्रेस व आम आदमी के समय में काम कम और बातें ज्यादा होती थी। उन्होंने कहा कि दोनों पार्टियों के शासन के समय में आमजन के लिए योजनाएं बनाई जाती थी और वे योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। ऐसे में नुकसान जनता का होता है। पहले दिल्ली के नागरिक और अब पंजाब के नागरिक खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वहां की सरकार काम करने की बजाए भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात को पांच साल की टर्म तक कोई कुछ नहीं कर सकता है, परन्तु चुनाव के दौरान उनके साथ हो रहे भेदभाव का जनता जवाब देगी।

 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पत्रकारों के सवाल पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल व डीजल पर एक्साइज ड्यूटी को कम करके तेल के दामों को कम किया है, जबकि कई देशों के बीच चल रहे युद्ध के दौरान दूसरे देशों ने तेल के दामों में बढ़ोतरी की है। जब देश में कोई महामारी या आपदा आई है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशवासियों ने एकजुट होकर उसका सामना किया गया है। कोरोना के दौरान देश ने दूसरे देशों को वैक्सीन तक मुहैया करवाई थी। अब इस आपदा में भी एकजुट होकर देश को जल्द ही इस समस्या से निजात मिलेगी।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश में शिक्षा, चिकित्सा और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता : कृष्ण कुमार बेदी देश में युवाओं की सोच और बदलाव से राष्ट्र निर्माण को मिल रही है गति -नायब सिंह सैनी
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गोहाना को दी बड़ी सौगात , स्पोर्ट्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य एवं शिक्षा परियोजनाओं की करी घोषणा
मुख्यमंत्री नायब सैनी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज के अंबाला छावनी स्थित आवास पर पहुंच उनका हालचाल जाना
प्रदेश में गैस,पेट्रोल, डीज़ल की कोई कमी नहीं है,अफवाहों पर ध्यान ना दे:नायब सैनी, हरियाणा के मुख्यमंत्री
चन्द्र शेखर धरणी के नेतृत्व में हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक विधानसभा में देखा सत्ता, सदन और सिस्टम का पूरा तंत्र
श्री राम नवमी के पावन उत्सव पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का बयान
डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लो पहुंचे संत कबीर कुटीर , मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हुई शिष्टाचार भेंट, मुख्यमंत्री ने सपरिवार भेंट कर बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से लिया मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सड़क सुरक्षा समाधान पर संगोष्ठी के शुभारंभ में बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत रबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरी