Thursday, March 26, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
असली दौलत गुरु के चरणों में और 'नाम' की कमाई में है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीरबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरीपंचकूला के सिविल अस्पताल में दूसरी एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित होगीदिल्ली:मंत्रिमंडल ने जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन को सूचित किए जाने वाले भारत के राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित योगदान (2031-2035) को मंजूरी दीआम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्ताररूसी हमले से यूक्रेन के चेर्निहिव में ऊर्जा सुविधा को नुकसान, 1.5 लाख उपभोक्ताओं की बिजली गुलदिल्ली विधानसभा को मिली बम से उड़ाने की धमकीहरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए
 
Haryana

रबी 2026-27 के लिए भंडारण तैयारियां तेज, 470 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद को दी मंजूरी

March 26, 2026 06:51 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज यहां हुई हाई पावर्ड परचेज कमेटी की बैठक में रबी 2026-2027 सीजन के लिए भंडारण व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 550 करोड़ रुपये से जूट व अन्य बैगों की खरीद के दो एजेंडे थे, नेगोसिएशन करके 80 करोड़ रुपये बचाए गए। गेहूं के सुरक्षित भंडारण को सुनिश्चित करने के लिए जूट बैगों तथा अन्य  बैगों की खरीद को मंजूरी प्रदान की गई।

इस निर्णय से राज्य में अनाज भंडारण की क्षमता को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा तथा किसानों से खरीदे गए गेहूं के सुरक्षित रख-रखाव में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी।

यह खरीद प्रक्रिया खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड  तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध और गुणवत्ता मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकारी संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हितों की रक्षा और कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी सीजन की तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं, ताकि मंडियों में आने वाली फसल के प्रबंधन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।

 बैठक में हरियाणा के शहरी स्थानीय निकाय मंत्री श्री विपुल गोयल, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
पंचकूला के सिविल अस्पताल में दूसरी एचआईवी वायरल लोड टेस्टिंग लैब स्थापित होगी
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक उपरांत पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए
हरियाणा सरकार ने 9 आईपीएस और 14 एचपीएस अधिकारियों का किया तबादला
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 24वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा के शानदार प्रदर्शन पर दी बधाई विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : श्री नायब सिंह सैनी आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध - मुख्यमंत्री मां की पूर्ति असंभव- नायब सिंह सैनी हरियाणा ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप में भी परचम लहराया : आरती सिंह राव मतलोडा में पेयजल सुविधा को मिलेगी मजबूती, 2.17 करोड़ की परियोजना के कार्यों का शुभारंभ कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘दिशा’ कार्यशाला से न्याय तक पहुंच पर हुआ व्यापक संवाद