*मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पेट्रोलियम उत्पादों की स्थिति पर की प्रेस वार्ता*
सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक धन्यवाद जिन्होंने पेट्रोलियम उत्पादों पर की एक्साइज ड्यूटी में कटौती- मुख्यमंत्री
इससे आम जनता के लिए डीजल, पेट्रोल व गैस के दाम बने रहेंगे स्थिर
केंद्र सरकार ने राष्ट्र प्रथम नीति के दृढ़ संकल्प के साथ बढ़ाया कदम- मुख्यमंत्री
प्रदेश में पेट्रोल डीजल व गैस की नहीं है कोई कमी
राज्य में कुल 4032 सरकारी पेट्रोल पंप है संचालित, जहां प्रतिदिन औसतन 4804 किलो लीटर पेट्रोल और 12003 किलो लीटर डीजल की हो रही है बिक्री
राज्य में प्रतिदिन 2 लाख सिलेंडर हो रहे हैं प्राप्त और लगभग 1 लाख 90 हजार सिलेंडर किया जा रहे हैं वितरित- मुख्यमंत्री
कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति भी की जा रही है
अस्पतालों, स्कूलों व अन्य आवश्यक संस्थानों में गैस की किसी प्रकार की कमी ना हो यह किया जा रहा है सुनिश्चित
वर्तमान में कुल 1 लाख 73 हजार कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक है उपलब्ध
केंद्र सरकार द्वारा कमर्शियल एलपीजी के क्षेत्र में 70% आवंटन ढांचा बनाया गया
घरेलू एलपीजी की देश में की जा रही प्रोडक्शन को 40% से बढ़ा दिया गया ताकि इंपॉर्टेंस पर निर्भरता हो जाए कम
प्रदेश में की जा रही है कालाबाजारी और जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई- मुख्यमंत्री
वर्तमान में हरियाणा में पीएनजी गैस पाइपलाइन बिछाने पर ₹300000 प्रति किलोमीटर का लीज रेट 10 साल के लिए अग्रिम लिया जाता है
हमारी सरकार ने इसे ₹1000 प्रति किलोमीटर एक मुश्त करने का लिया निर्णय- मुख्यमंत्री
प्रदेश में पीएनजी के लिए 13 लाख 33 हजार 603 का निर्धारित किया गया है
प्राकृतिक गैस पाइपलाइन के क्षेत्र में भी हरियाणा मजबूत स्थिति में