Wednesday, March 11, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपयेबिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा : आरती सिंह रावएसआईएचएफडब्ल्यू के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही सशक्त : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावमुख्यमंत्री 13 मार्च को पंचकूला में वसंत उत्सव-2026 का करेंगे शुभारंभहरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीपेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्यमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन
 
Haryana

मुख्यमंत्री 13 मार्च को पंचकूला में वसंत उत्सव-2026 का करेंगे शुभारंभ

March 11, 2026 10:13 PM

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (पीएमडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री  के. मकरंद पांडुरंग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सेक्टर-5 स्थित टाउन पार्क में 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले वसंत उत्सव-2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

 

सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी 13 मार्च को मुख्य अतिथि के रूप में वसंत उत्सव-2026 का शुभारंभ करेंगे, जबकि 15 मार्च को समापन समारोह में हरियाणा के मुख्य सचिव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

 

बैठक के दौरान उन्होंने बताया कि तीनों दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों और गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उत्सव का सफल आयोजन किया जाए। पीएमडीए की ओर से अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को इस तीन दिवसीय उत्सव का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

 

सीईओ श्री के. मकरंद पांडुरंग ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण और नगर निगम को कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम को उत्सव के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया। जनस्वास्थ्य अभियंत्रिकी विभाग और नगर निगम पंचकूला को पर्याप्त संख्या में मोबाइल शौचालय उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।  उन्होंने कहा कि उत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग द्वारा पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। वहीं, फूड स्टॉल्स पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जिम्मेदारी खाद्य सुरक्षा अधिकारी की रहेगी।

 

उपायुक्त श्री सतपाल शर्मा ने जिला सचिवालय के सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में भाग लिया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला प्रशासन के सहयोग से वसंत उत्सव का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा और इसके लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

 

विभिन्न प्रतियोगिताओं और गतिविधियों का होगा आयोजन

बैठक में बताया गया कि वसंत उत्सव-2026 के दौरान कई आकर्षक प्रतियोगिताएं और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। 13 मार्च को रंगोली प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग, टेक्सटाइल कार्टोग्राफी, टैटू पेंटिंग और एनवायरमेंटल क्विज, 14 मार्च को मेहंदी प्रतियोगिता, मोनो एक्टिंग, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता और डुएट डांस प्रतियोगिता और 15 मार्च को बेबी शो, फैशन शो, पॉट पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो सिंगिंग और फोक डांस प्रतियोगिता का आयोजन होगा। तीनों दिन  सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा और विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया जाएगा।

 

वसंत उत्सव 2026 -वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक

 

वसंत उत्सव 2026, वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, कलात्मक प्रस्तुतियाँ, फूलों की सजावट, विरासत से जुड़ी शामें, शिल्प प्रदर्शनियाँ, पाककला के अनुभव और सामुदायिक समारोह का जीवंत संगम देखने को मिलता है। यह उत्सव हरियाणा की समृद्ध परंपराओं, विकसित होती सांस्कृतिक भावना और वसंत के उल्लास को दर्शाने के लिए आयोजित किया जाता है

 

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार, पीएमडीए के मुख्य अभियंता श्री राजीव शर्मा, एक्सईएन (हॉर्टिकल्चर), श्रीमती निधि भारद्वाज, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा : आरती सिंह राव एसआईएचएफडब्ल्यू के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही सशक्त : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामी हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दो विधेयक पारित किए गए