Tuesday, March 10, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शनहरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामीहरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावहरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दो विधेयक पारित किए गएआयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के अंतर्गत पिछले 5 महीनों में किसी भी लाभार्थी द्वारा अस्पतालों के भुगतान लंबित होने के कारण उपचार से वंचित किए जाने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई:आरती राव आयुष्मान भारत योजना पर विपक्ष के आरोप निराधार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आप और कांग्रेस का चुनावी-रेवड़ी बांटने की कल्चर रहा है : नायब सिंह सैनीजीएमडीए ने वाटिका चौक से एनएच-48 तक एसपीआर पर सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹755 करोड़ का टेंडर जारी किया
 
Haryana

हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव

March 10, 2026 03:15 PM

हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने की दिशा में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उनके प्रयासों से अब हरियाणा सरकार के कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके परिवारजनों को पंजाब के चार प्रमुख अस्पतालों में उपचार की सुविधा मिल सकेगी।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि हरियाणा सरकार ने पंजाब के चार प्रतिष्ठित अस्पतालों को उपचार के लिए सूचीबद्ध (एम्पैनल) किया है। इनमें होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, मुल्लांपुर, पंजाब (यह टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है ),होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, संगरूर, पंजाब (यह भी टाटा मेमोरियल सेंटर मुंबई की यूनिट है), रीजनल स्पाइनल इंजरीज सेंटर, सेक्टर 70 मोहाली तथा पंजाब इंस्टिट्यूट ऑफ़ लिवर एंड बिलियरी साइंस, फेज 3 बी 1, सेक्टर 60 मोहाली शामिल हैं। इन अस्पतालों में कैंसर, रीढ़ की चोट और लिवर से संबंधित गंभीर बीमारियों का उन्नत उपचार उपलब्ध है।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि यह निर्णय राज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि कई बार गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए विशेष अस्पतालों की आवश्यकता होती है और इन अस्पतालों को सूचीबद्ध किए जाने से मरीजों को समय पर और बेहतर इलाज मिल सकेगा।

 

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने आगे जानकारी दी कि सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार किसी भी आपात स्थिति, आपदा, महामारी या सरकारी अस्पतालों में मरीजों की अधिक संख्या होने की स्थिति में ये सूचीबद्ध अस्पताल एंबुलेंस, आईसीयू/सीसीयू, बर्न यूनिट, वार्ड, बेड तथा मोर्चरी जैसी सुविधाएं भी आवश्यकता के अनुसार उपलब्ध करवाएंगे।

 

यह निर्देश पत्र जारी होने की तिथि से प्रभावी हो गए हैं। विस्तृत जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से भी प्राप्त की जा सकती है।

 

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश के कर्मचारियों, पेंशनरों और आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और भविष्य में भी ऐसे कदम उठाए जाते रहेंगे

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामी हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दो विधेयक पारित किए गए आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना" के अंतर्गत पिछले 5 महीनों में किसी भी लाभार्थी द्वारा अस्पतालों के भुगतान लंबित होने के कारण उपचार से वंचित किए जाने की कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई:आरती राव आयुष्मान भारत योजना पर विपक्ष के आरोप निराधार : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आप और कांग्रेस का चुनावी-रेवड़ी बांटने की कल्चर रहा है : नायब सिंह सैनी जीएमडीए ने वाटिका चौक से एनएच-48 तक एसपीआर पर सिग्नल-फ्री एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए ₹755 करोड़ का टेंडर जारी किया
मुख्यमंत्री ने एक क्लिक से लाभार्थियों को भेजे 1884 करोड़ रूपए
स्क्वाड्रन लीडर अनुज वशिष्ठ का असामयिक निधन पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी सरकार ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों के खातों में पहुंचाए 3,309 करोड़ रुपये : मुख्यमंत्री