Thursday, March 12, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपयेबिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा : आरती सिंह रावएसआईएचएफडब्ल्यू के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही सशक्त : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह रावमुख्यमंत्री 13 मार्च को पंचकूला में वसंत उत्सव-2026 का करेंगे शुभारंभहरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीपेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्यमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन
 
Haryana

पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य

March 11, 2026 10:12 PM

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में वर्तमान में मिडिल ईस्ट में उत्पन्न युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति बाधित होने संबंधी फैल रही अफवाहों की स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू, महानिदेशक श्री अंशज सिंह तथा ऑयल कंपनियों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान अधिकारियों ने अवगत करवाया कि भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा 9 मार्च को जारी एक आदेश में प्राथमिक क्षेत्रों के लिए घरेलू एलपीजी की आपूर्ति तथा उसके समुचित एवं समान वितरण एवं उपलब्धता सुनिश्चित करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा - निर्देश जारी किये गए हैं। 

 

ऑयल कंपनियों के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि वर्तमान में पेट्रोल, डीज़ल एवं घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सामान्य है तथा ऑयल कंपनियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त गैस की आपूर्ति निरंतर रूप से प्राप्त हो रही है। हालाँकि कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में अस्थाई रूप से बाधा आ रही है। कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति में प्राथमिकता शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को दी जा रही है और शेष आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए ऑयल कंपनियां लगातार प्रयास कर रही हैं। 

 

सरकार द्वारा यह भी सुनिश्चित किया गया है कि घरेलू एलपीजी गैस की निर्बाध आपूर्ति बनी रहे तथा किसी भी प्रकार की चोरी या कालाबाज़ारी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से राज्य के सभी उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति तथा पूर्ती नियंत्रकों को आवश्यक दिशा - निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

 

राज्य सरकार ने आमजन से अपील की है कि एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी प्रकार की अनावश्यक घबराहट एवं भण्डारण से बचें क्यूंकि राज्य में आवश्यक पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है। 

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा में पीएम श्री स्कूलों को दो साल तक मिलेंगे 2-2 करोड़ रुपये बिना उचित कारण मरीजों को बाहर से दवा लिखना स्वीकार नहीं किया जाएगा : आरती सिंह राव एसआईएचएफडब्ल्यू के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से हरियाणा की स्वास्थ्य सेवाएं हो रही सशक्त : स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्यमंत्री 13 मार्च को पंचकूला में वसंत उत्सव-2026 का करेंगे शुभारंभ हरियाणा और कनाडा नवाचार व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक आयोजित हरियाणा के श्रद्धालुओं को ट्रेन के माध्यम से करवाए जाएंगे तीर्थ स्थलों के निशुल्क दर्शन हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण के कार्यकारी उपाध्यक्ष बने विमल गोस्वामी हरियाणा के कर्मचारियों और पेंशनरों को पंजाब के चार बड़े अस्पतालों में मिलेगा इलाज: स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव हरियाणा विधानसभा में बजट सत्र के दौरान दो विधेयक पारित किए गए