Monday, February 23, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
समन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम विश्वविद्यालय में वेलबीइंग फेयर आजहरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी,उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बनेडेराबस्सी में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद हो रही डी सिल्टिंग:एन के शर्माप्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणशहीदों के बलिदान और जवानों की मुस्तैदी से सशक्त हो रहा है देश - डॉ अरविंद शर्मामहात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसमन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हाफ मैराथन का आयोजनब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ‘अलविदा तनाव’ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को
 
Haryana

समन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम विश्वविद्यालय में वेलबीइंग फेयर आज

February 23, 2026 04:30 PM
गुरुग्राम विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान विभाग द्वारा जारी चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य सम्मेलन “समन्वय 2026: रिसर्च एवं प्रैक्टिस के लिए समन्वित पहल” के तीसरे दिन मंगलवार को वेलबीइंग फेयर का शुभारंभ होगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. (डॉ.) संजय कौशिक वेल बीइंग फेयर का शुभारंभ करेंगे 
 
सम्मेलन की संयोजक डा. गायत्री रैना ने तीसरे दिन होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की सुबह प्रातः 9:30 से 11:00 बजे तक ऑडिटोरियम में “मानसिक स्वास्थ्य पर रील एवं लघु फिल्म निर्माण प्रतियोगिता” (टेक्निकल सेशन-5) का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक प्रो. राकेश कुमार योगी (अध्यक्ष, मीडिया अध्ययन विभाग, गुरुग्राम विश्वविद्यालय) एवं वे स्वयं होंगी। इस सत्र में विद्यार्थी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर रचनात्मक प्रस्तुतियां देकर जागरूकता का संदेश देंगे।
 
*वेलबीइंग फेयर की यह होंगी प्रमुख झलकियां*
उन्होंने बताया कि वेल बीइंग फेयर में विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों द्वारा मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित स्टॉल लगाए जाएंगे। मनोविज्ञान विभाग के विद्यार्थी मिथक बनाम तथ्य पर आधारित इंटरैक्टिव गेम्स और क्विज के माध्यम से आगंतुकों को जागरूक करेंगे। इसके अलावा हर्बल चाय, तनाव मुक्ति किट और हस्तनिर्मित जर्नल जैसे वेलनेस उत्पादों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
सामुदायिक भागीदारी के अंतर्गत काकरौला गांव के स्वयं सहायता समूहों की सदस्य महिलाओं तथा काकरौला एवं तिगरा गांव के विद्यार्थी भी सहभागिता करेंगे। आमंत्रित स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए करियर काउंसलिंग सत्र भी आयोजित किया जाएगा।
 
*रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का भी होगा आयोजन*
डा. गायत्री रैना ने बताया कि कार्यक्रम में “पेंट योर माइंड” थीम पर लाइव म्यूरल वॉल, “आर्ट ऐज थेरेपी” आर्ट एवं क्राफ्ट कॉर्नर तथा संगीत प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। इस आयोजन में “हीलिंग सर्किल्स एवं सेफ स्पेस” के अंतर्गत ओपन माइक ‘वॉइसेज़ अनहर्ड’ में प्रतिभागियों द्वारा कविता, कहानियों और गीतों के माध्यम से मानसिक स्वास्थ्य के अनुभव भी साझा किए जाएंगे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में मानसिक स्वास्थ्य विषय पर समूह नृत्य और कॉलेज जीवन के तनाव पर स्टैंड-अप कॉमेडी से दर्शकों को जागरूक करने के साथ-साथ मनोरंजक गतिविधियां भी आकर्षण का केंद्र होंगी।
 
*ग्रैटिट्यूड ट्री पर दर्ज किए जाएंगे आभार संदेश*
संयोजक ने बताया कि तीसरे दिन के कार्यक्रम फैकल्टी एवं विद्यार्थी  “ग्रैटिट्यूड ट्री इंस्टॉलेशन” पर अपने मित्रों, शिक्षकों और परिवारजनों के लिए आभार संदेश लिख कर  सकारात्मकता का संदेश देंगे। वहीं मंगलवार की दोपहर 3:00 से 4:30 बजे तक “केयरिंग फॉर योरसेल्फ व्हेन एवरीथिंग एल्स फील्स अर्जेंट” विषय पर कार्यशाला आयोजित होगी। जिसे अमेरिका की फुलब्राइट-नेहरू टीचिंग स्कॉलर एवं सॉल्यूशंस जर्नलिस्ट सुश्री होली वाइस ने संबोधित करेंगी।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
हरियाणा विधानसभा प्रेस एडवायजरी कमेटी के अध्यक्ष चन्द्र शेखर धरणी,उप प्रधान जितेंद्र चौधरी व सचिव योगिंद्र शर्मा बहुमत से बने
प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण शहीदों के बलिदान और जवानों की मुस्तैदी से सशक्त हो रहा है देश - डॉ अरविंद शर्मा
समन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हाफ मैराथन का आयोजन
ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ‘अलविदा तनाव’ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को
पत्रकारों के लिए सपरिवार निशुल्क कैश लेस इंश्योरेंस पॉलिसी लांचिंग के लिए एम डब्ल्यू बी ने हरियाणा सी एम से मांगा समय,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया आश्वासन जल्दी ही एम डब्ल्यू बी के कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे इनॉग्रेशन
प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है : राज्यपाल किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं : राज्यपाल हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन महान विभूतियों एवं वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारित