Friday, February 20, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है : राज्यपालकिसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं : राज्यपाल हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन महान विभूतियों एवं वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलिमुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारितदेश की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है स्मार्ट मीटर पखवाड़ापहली डिजिटल जनगणना के लिए हरियाणा तैयार, प्रदेश में जनगणना-2027 की बड़े पैमाने पर तैयारियां , मुख्य सचिव ने की एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षताभारत नई टेक्नोलॉजी बनाता भी है और उसे अपनाता भी है', AI समिट में बोले PM मोदी
 
Haryana

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन महान विभूतियों एवं वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि

February 20, 2026 07:48 PM

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन सदन में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने महान विभूतियों, उनके सगे-संबंधियों तथा वीर सैनिकों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक-संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट की। विपक्ष सहित सभी सदस्यों ने शोक प्रस्ताव का समर्थन किया।

 

सदन में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजीत पवार, भूतपूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र कुमार मदान, हरियाणा विधानसभा के भूतपूर्व सदस्य आनंद कौशिक के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया गया।

 

हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण ने भी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक व्यक्त किया। विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और श्री आदित्य चौटाला ने भी अपनी पार्टी की ओर से दिवंगतों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

 

सदन में प्रदेश के उन वीर सैनिकों को अश्रुपूर्ण नमन किया गया, जिन्होंने मातृभूमि की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। इन वीर सैनिकों में सूबेदार हीरा लाल (गांव अकबरपुर, जिला महेंद्रगढ़), सूबेदार धर्मवीर (गांव बिरोहड़, जिला झज्जर), उप-निरीक्षक आकाश चौधरी (गांव रूदड़ौल, जिला चरखी दादरी), हवलदार हरजिंदर सिंह (गांव मंगोली रांगड़ान, जिला कुरुक्षेत्र), हवलदार जोगेंद्र सिंह (गांव बड़कोदा, जिला महेंद्रगढ़), नायक प्रवीण कुमार (गांव शेरिया, जिला झज्जर), नायक दीपक गोयत (गांव कापड़ो, जिला हांसी), सिपाही सुधीर नरवाल (गांव शेरपुर, जिला यमुनानगर), सिपाही जोगेंद्र (गांव मय्यड़, जिला हिसार), सिपाही मोहित (गांव गिजाड़ौद, जिला झज्जर), सिपाही साहिल मीणा (गांव जडथल, जिला रेवाड़ी), सिपाही मनीष कुमार (गांव सुलेहड़ा, जिला जींद) तथा सिपाही सुरजीत (गांव ढुकड़ा, जिला सिरसा) शामिल हैं।

 

इसके अतिरिक्त विधायक मामन खान के भतीजे साहिल खान, विधायक राम करण के भाई केसर सिंह तथा विधायक सरदार मनदीप चट्ठा की माता श्रीमती निर्मल दीप चट्ठा के निधन पर भी सदन ने गहरा शोक प्रकट किया।

 

सदन में सभी दिवंगत आत्माओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है : राज्यपाल किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं : राज्यपाल मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारित देश की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है स्मार्ट मीटर पखवाड़ा
पहली डिजिटल जनगणना के लिए हरियाणा तैयार, प्रदेश में जनगणना-2027 की बड़े पैमाने पर तैयारियां , मुख्य सचिव ने की एक दिवसीय सम्मेलन की अध्यक्षता
हरियाणा की कानून-व्यवस्था को देश में एक मॉडल के रूप में स्थापित करना सरकार का संकल्प-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
40 से अधिक विभागों की खरीद प्रक्रियाओं को दिया गया अंतिम रूप, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार अधिकारियों को गर्मी से पहले जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश-जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा हरियाणा में 40 करोड़ से अधिक राजस्व अभिलेखों का डिजिटलीकरण