Monday, August 31, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मेसी ने इंटरनेशनल फुटबॉल से लिया संन्यास, अर्जेंटीना के लिए अब नहीं खेलेंगे गुरुग्राम-नूंह में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस का हरियाणा सरकार ने किया विरोध: ऊर्जा मंत्री अनिल विजखिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति के सकारात्मक परिणाम आज दुनिया के सामने – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसदन में प्रदेश के विकास पर चर्चा होनी चाहिए, न कि नारेबाजी – मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीहरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलिनेपाल: भोटेकोशी नदी का बहाव तेज, रसुवा, नुवाकोट और धाड़िंग में अलर्ज जारीयूपी की IAS दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफानेपाल में फंसे 105 भारतीय सुरक्षित नागपुर लौटे, परिजनों ने किया स्टेशन पर स्वागत
Punjab

डेराबस्सी में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद हो रही डी सिल्टिंग:एन के शर्मा

February 22, 2026 06:15 PM

डेराबस्सी के पूर्व विधायक एनके शर्मा ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा स्टे किए जाने के बावजूद डेराबस्सी इलाके में डी सिल्टिंग (नदी की सफाई) किए जाने का आरोप लगाया है। एन के शर्मा किसानों की मांग पर रविवार को अमलाला व आसपास के क्षेत्रों में पहुंचे जहां जेसीबी व पोक लेन मशीनों से मिट्टी की खुदाई चल रही थी। ट्रेक्टर ट्रालियों, टिप्परों से मिट्टी की ढुलाई हो रही थी।
किसान हरदीप सिंह, हरचरण सिंह अमलाला, जगतार सिंह, रतन सिंह फौजी, बलवीर सिंह ने बताया कि यहां पिछले करीब एक महीने से डी सिल्टिंग के नाम पर खुदाई चल रही है। संगरूर निवासी जगपाल संधू के नाम पर कारिंदे यहां मिट्टी भर रहे हैं और किसानों की सुविधा के लिए लगाया गया पत्थरों का बांध तोड़ दिया गया है। घग्गर नदी किनारे खड़े कई बेशकीमती पेड़ तक उखाड़ दिए गए हैं।
पूर्व विधायक शर्मा ने ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद वहां मौजूद जेई से बात की तो उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशों की प्रति उन तक नहीं पहुंची है। शर्मा ने जब एसडीएम से बात की तो उन्होंने कहा कि किसी को भी साइट अलाट नहीं की गई है। एसडीएम ने यहां माइनिंग से अनभिज्ञता जताई। पत्रकारों से बातचीत में पूर्व विधायक ने कहा कि अधिकारी किसी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर रहे हैं और मौके पर मशीनों द्वारा दिन रात खुदाई करके अमलाला व आसपास के किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। शर्मा ने कहा कि वह इस मामले में जिला उपायुक्त को शिकायत देंगे और हाई कोर्ट की अवमानना का केस भी दायर किया जाएगा।

Have something to say? Post your comment
More Punjab News
पंजाब सरकार युवाओं के साथ कर रही है धोखा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब यूथ कांग्रेस को मिला नया अध्यक्ष, शुभम देवगन बने अध्यक
राष्ट्रसेवा और अंत्योदय की विरासत को आगे बढ़ा रही हैं सामाजिक संस्थाएं : नायब सिंह सैनी
चुटकुलों से सरकार नहीं, सिनेमा हॉल चल सकते हैं: नायब सिंह सैनी
गुरु अमर दास जी का जीवन त्याग, सेवा, समानता और मानवता का प्रेरणास्रोत: नायब सिंह सैनी
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी आज: स्वर्ण मंदिर के आसपास भारी पुलिस बल तैनात
सभी वर्ग अपने युवाओं को नशा से दूर कर लें तो पूरा समाज नशा मुक्त हो जाएगा : राज्यपाल श्री गुलाब चंद कटारिया
पंजाब ब्यास पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी,डेरा ब्यास प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से की शिष्टाचार मुलाकात
जालंधर में BSF मुख्यालय के बाहर धमाका, खंगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरे
पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : श्री नायब सिंह सैनी