Tuesday, August 25, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
हरियाणा-रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए फ्री सफरः बसों में 15 साल तक के बच्चों का भी टिकट नहीं; 36 घंटे टाइम लिमिटमुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का मुंबई दौरा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उनके आवास पर की मुलाकातहैपनिंग हरियाणा 2.0 @मुंबई : हरियाणा में निवेश के लिए विभिन्न कंपनियों ने किए 66,000 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयूकिसानों के हितों की रक्षा सरकार की प्राथमिकता, शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी - कृष्ण कुमार बेदीमानसून सत्र के लिए विधान सभा सचिवालय सक्रिय, विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लिया तैयारियों का जायजाकांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा के बयान से कांग्रेस का असली चेहरा सामने आया- ऊर्जा मंत्री अनिल विजहरियाणा की नई आर्थिक रफ्तार को मिली हरी झंडी, दुनिया के बाजारों तक पहुंचेगा प्रदेश का उत्पादइंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक हब के नवनिर्मित रेल यार्ड से मालगाड़ी रवाना
Chandigarh

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब बीजेपी में कई युवाओं को किया शामिल

February 21, 2026 12:06 PM
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने संबोधन की शुरुआत पंजाबी भाषा में करते हुए कहा कि उनका परिवार लगातार बढ़ रहा है और यह जनता के विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने का काम किया है। देश को सड़कों के नेटवर्क से जोड़ने से लेकर युवाओं को रोजगार देने तक, केंद्र सरकार ने अनेक योजनाओं के माध्यम से विकास को गति दी है।
 
मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उनकी सरकार का यह तीसरा कार्यकाल है और तीसरे कार्यकाल का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है। इस दौरान हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब हरियाणा और पंजाब अलग हुए थे, तब यह चर्चा होती थी कि हरियाणा कैसे आगे बढ़ेगा, लेकिन आज हरियाणा की उपलब्धियों की चर्चा पूरे देश में होती है।
 
उन्होंने खेलों में हरियाणा के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत जो भी पदक लेकर आता है, उनमें सबसे अधिक हिस्सेदारी हरियाणा के खिलाड़ियों की होती है। राज्य सरकार पदक विजेताओं को 6 करोड़ रुपये तक की प्रोत्साहन राशि देती है। उन्होंने रोहतक की बेटी और भारतीय क्रिकेटर शेफाली वर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्हें सम्मानित करने के लिए मंत्री को उनके घर भेजा गया और डेढ़ करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया गया।
 
पंजाब में बढ़ते नशे के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई और कहा कि पिछले पांच वर्षों में वहां नशे की समस्या बढ़ी है, जो युवाओं के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार मैराथन जैसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रही है। प्रदेश में साढ़े 12 हजार पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके और वे नशे से दूर रहें।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा में नशा फैलाने वाले हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। उनके घर गिराए गए हैं और संपत्तियां कुर्क की गई हैं। पुलिस पूरी सतर्कता से निगरानी कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में विज्ञापनों पर अधिक खर्च किया जा रहा है, जबकि जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि आने वाला समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का है और पंजाब को आगे बढ़ाने का काम भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। उन्होंने पंजाब सरकार पर भ्रष्टाचार और नशे को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहा कि कई युवा ‘डंकी रूट’ के जरिए विदेश जाने को मजबूर हो रहे हैं।
 
मुख्यमंत्री सैनी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने विदेश सहयोग विभाग बनाया है, जो युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करता है। विदेशों से आने वाली रिक्तियों का प्रचार-प्रसार किया जाता है और सरकार की मदद से युवाओं को वैध तरीके से बाहर भेजा जाता है। वर्तमान में साढ़े पांच हजार से अधिक रिक्तियां उपलब्ध हैं।
 
उन्होंने यह भी कहा कि पंजाब में गैंगस्टर प्रथा को खत्म करने का काम भी भाजपा ही करेगी। उनके अनुसार, मौजूदा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने में लगी है। अंत में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को आरोप-प्रत्यारोप छोड़कर काम पर ध्यान देना चाहिए और जनता के हित में ठोस कदम उठाने चाहिए।
Have something to say? Post your comment
More Chandigarh News
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे की हणोगी टनल में दो ट्रकों के बीच जोरदार भिड़ंत, 3 लोगों की मौत *चंडीगढ़ के 4 स्कूलों को बम धमाके की धमकी, सुरक्षा एजेंसियों ने चलाया सर्च ऑपरेशन*
चंडीगढ़: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद के पिता का आकस्मिक हुआ निधन दोपहर 3:00 बजे सेक्टर 25 में होगा संस्कार
बी.कॉम, बीबीए और बीसीए में जीजीडीएसडी कॉलेज का दबदबा, सबसे ऊंची कट-ऑफ ने फिर बनाया रिकार्ड चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, इंडस्ट्रियल एरिया में भरभराकर गिरी बिल्डिंग, मलबे में 2 लोग फंसे
चंडीगढ़ में कैशियर की हत्या, PGI के पास मेडिकल स्टोर पर आए हमलावर, काउंटर पर अचानक गोलियां बरसाईं; गोल्डी बराड़ गैंग की धमकी मिली थी
661 करोड़ के सरकारी फंड घोटाले में CBI का एक्शन, चंडीगढ़, पंचकूला और दिल्ली-NCR में छापेमारी चंडीगढ़ में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सरदार केवल सिंह ढिल्लों को कराया पदभार ग्रहण,इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह समेत कई पदाधिकारी साथ में रहे मौजूद
अग्र समाज स्थापना दिवस 17 मई 2026 रविवार को सकर्स ग्राउंड सेक्टर 17 चंडीगढ़ में दूसरी बार आयोजित किया जाएगा:असीम गोयल, हरियाणा के पूर्व मंत्री