Sunday, February 22, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
डेराबस्सी में हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद हो रही डी सिल्टिंग:एन के शर्माप्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याणशहीदों के बलिदान और जवानों की मुस्तैदी से सशक्त हो रहा है देश - डॉ अरविंद शर्मामहात्मा ज्योतिराव और माता सावित्री फुले ने अंधकार में शिक्षा का दीप जलाया: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीसमन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हाफ मैराथन का आयोजनब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ‘अलविदा तनाव’ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी कोपत्रकारों के लिए सपरिवार निशुल्क कैश लेस इंश्योरेंस पॉलिसी लांचिंग के लिए एम डब्ल्यू बी ने हरियाणा सी एम से मांगा समय,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया आश्वासन जल्दी ही एम डब्ल्यू बी के कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे इनॉग्रेशनहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब बीजेपी में कई युवाओं को किया शामिल
 
Haryana

प्रदेश सरकार द्वारा भविष्य में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा- विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

February 22, 2026 06:14 PM

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि सरकार द्वारा भविष्य में प्रदेश में शिक्षा पर और ध्यान दिया जाएगा। इस प्लान में उन सभी स्कूलों में नए भवन बनवाए जाएंगे जहां जरूरत होगी। आगामी दो साल में जहां भी जमीन उपलब्ध होगी वहां महिलाओं के लिए चौपाल बनवाई जाएंगी।

 

श्री कल्याण आज करनाल के अमृतपुर कलां गांव में पौने दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक केंद्र का शिलान्यास करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। पंचायती राज विभाग की ओर से इस केंद्र का निर्माण कार्य 15 महीने के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में घरौंडा हलके में विकास के अनेक कार्य कराए गए हैं। कई गांवों में कम्युनिटी सेंटर बनवाए गए हैं। अमृतपुर कलां गांव सहित करीब 17 गांवों के स्कूलों को सीनियर सेकेंडरी बनवाया गया।

 

 श्री कल्याण ने कहा कि अब पढ़ने वाले बच्चों को मेरिट पर नौकरी मिल रही है। कोशिश है कि हर युवा पैरों पर खड़ा हो, ऐसा होने से परिवार, समाज व देश प्रगति करेगा। उन्होंने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार डालें। उन्हें मेहनत के लिए प्रेरित करें, उन्हें ठीक-गलत का ज्ञान दें।

 

उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह के लिए घरौंडा में प्रदेश का पहला ट्रेनिंग सेंटर बन रहा है। अराईपुरा में एनसीसी अकादमी बनाई जा रही है। यमुना बेल्ट में दूसरी आईटीआई बनवाई जाएगी। उन्होंने महिलाओं से लाडो लक्ष्मी योजना और ग्रामीणों से सूर्य घर मुफ्त योजना का लाभ उठाने की अपील की।

 

इस मौके पर एसडीएम राजेश सोनी, बीडीपीओ सोमवीर खटकड़ व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
शहीदों के बलिदान और जवानों की मुस्तैदी से सशक्त हो रहा है देश - डॉ अरविंद शर्मा
समन्वय 2026” के तहत गुरुग्राम यूनिवर्सिटी में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता हेतु हाफ मैराथन का आयोजन
ब्रह्मा कुमारीज़ द्वारा ‘अलविदा तनाव’ आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को
पत्रकारों के लिए सपरिवार निशुल्क कैश लेस इंश्योरेंस पॉलिसी लांचिंग के लिए एम डब्ल्यू बी ने हरियाणा सी एम से मांगा समय,मुख्यमंत्री नायब सैनी ने दिया आश्वासन जल्दी ही एम डब्ल्यू बी के कार्यक्रम में शामिल होकर करेंगे इनॉग्रेशन
प्रदेश सरकार 'नारी शक्ति' को राज्य के सर्वांगीण विकास का आधार मानती है : राज्यपाल किसानों की आय बढ़ाने, लागत कम करने और उनके जोखिम को न्यूनतम करने के लिए बहुआयामी रणनीतियां अपनाई हैं : राज्यपाल हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के प्रथम दिन महान विभूतियों एवं वीर सैनिकों को दी श्रद्धांजलि मुख्यमंत्री ने पेश किया सरकारी संकल्प, विधानसभा में हुआ पारित देश की गरिमा से खिलवाड़ करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 9 से 23 फरवरी तक मनाया जा रहा है स्मार्ट मीटर पखवाड़ा