सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि वीर जवानों के बलिदान और सीमाओं पर मुस्तैद हमारे जवानों की बदौलत हमारा देश सशक्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की केन्द्र सरकार व मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की प्रदेश सरकार निरन्तर जवानों के उत्साहवर्धन एवं उनके प्रति सम्मान को बढाने की दिशा में काम कर रही है।
डॉ अरविंद शर्मा ने आज गोहाना विधानसभा में वर्ष 1965 जंग के शहीद लांसनायक हवा सिंह के शहीद स्थल व उनकी आदमकद प्रतिमा का लोकार्पण करते हुए राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि हमारे वीर जवानों की बदौलत देश की सीमाएं सुरक्षित हैं और आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वर्ष 2047 तक विकसित भारत का संकल्प ले चुका है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 के बाद से देश मे केंद्र, प्रदेश सरकारों द्वारा सैनिकों के सम्मान में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। दशकों पुरानी वन रैंक - वन पेंशन की मांग को मजबूत इच्छा-शक्ति के साथ पूरा किया गया। हरियाणा वीरों की धरती है, जहां हर दसवां जवान सेना में है। युद्ध व आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान के परिवार को अनुग्रह राशि 50 लाख रुपए से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए किया गया है। शहीद परिवार के आश्रित सदस्यों को वर्ष 2014 के बाद 418 नौकरी दी गई हैं।