Monday, February 09, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
मनरेगा में किए गए बदलाव मजदूर और किसानों के हित में : हरविंदर कल्याणकम खर्चीली और दीर्घकालिक रूप से लाभकारी है प्राकृतिक खेती - राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिक्षा के सशक्त आधार से ही बनेगा विकसित भारत: राव नरबीर सिंहफरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में दिखाई दे रहा मिनी दुनिया का नजारालक्की ड्रा में करनाल के गांव खेड़ा निवासी धर्म सिंह ने जीती बुलेट41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में 8 चैंपियनों के पशुपालकों को मिला 20 लाख का पुरस्कारशहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : नायब सिंह सैनीपशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है सरकार का लक्ष्य : नायब सिंह सैनी
 
Haryana

शिक्षा के सशक्त आधार से ही बनेगा विकसित भारत: राव नरबीर सिंह

February 08, 2026 11:05 PM

हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प पथ पर शिक्षा एक अहम कड़ी है। इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाणा सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर परिवर्तनकारी प्रयास कर रही है, ताकि मजबूत शैक्षिक आधार के साथ देश की प्रगति और अधिक सुदृढ़ हो सके।

कैबिनेट मंत्री रविवार को गुरुग्राम के डीपीजी कॉलेज के वार्षिकोत्सव ‘सारंग’ में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में  पूर्व डिप्टी स्पीकर गोपीचंद गहलोत भी मौजूद रहे।

राव नरबीर सिंह ने कहा कि जब हरियाणा का गठन हुआ, तब गुरुग्राम और विशेषकर दक्षिण हरियाणा को विकास की दृष्टि से पिछड़ा माना जाता था। समय के साथ औद्योगिकीकरण और रियल एस्टेट में हुए निवेश ने गुरुग्राम को वैश्विक पहचान दिलाई है। हालांकि, शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर करने की आवश्यकता को समझते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने 2014 से अब तक कई निर्णायक कदम उठाए हैं।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने कहा कि गुरुग्राम विश्वविद्यालय उन्हीं दूरदर्शी प्रयासों का साकार रूप  है, जो क्षेत्र में उच्च शिक्षा को नई दिशा प्रदान कर रहा है। सरकार का लक्ष्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक अवसंरचना और उद्योग-शिक्षा समन्वय के माध्यम से युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है, ताकि विकसित हरियाणा के साथ विकसित भारत का सपना साकार हो सके।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मनरेगा में किए गए बदलाव मजदूर और किसानों के हित में : हरविंदर कल्याण कम खर्चीली और दीर्घकालिक रूप से लाभकारी है प्राकृतिक खेती - राज्यपाल आचार्य देवव्रत फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में दिखाई दे रहा मिनी दुनिया का नजारा लक्की ड्रा में करनाल के गांव खेड़ा निवासी धर्म सिंह ने जीती बुलेट 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में 8 चैंपियनों के पशुपालकों को मिला 20 लाख का पुरस्कार शहीद इंस्पेक्टर के परिवार के एक सदस्य को नौकरी, घायलों को दी जाएगी एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता : नायब सिंह सैनी
पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना है सरकार का लक्ष्य : नायब सिंह सैनी
सूरजकुंड मेले हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा दुख, मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर ग्रामीण विद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी