Saturday, February 07, 2026
Follow us on
BREAKING NEWS
टी-20 वर्ल्ड कप: टीम इंडिया ने USA को दिया 162 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने 84 बनाएसूरजकुंड मेले हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा दुख, मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त कीहरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर ग्रामीण विद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव- मंत्री कृष्ण कुमार बेदीसोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शितसोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शितशिल्प मेले में हरियाणा की जेलों के बंदियों का हुनर प्रदर्शित कर रही 5 स्टॉल्ससूरजकुंड मेले में आ रहे पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए मेघालय पवेलियन
 
Haryana

ग्रामीण विद्यालय शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण की हैं मजबूत नींव- मंत्री कृष्ण कुमार बेदी

February 07, 2026 08:57 PM

हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ग्रामीण विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ये विद्यालय शिक्षा, संस्कार और चरित्र निर्माण के साथ-साथ मातृ भूमि के प्रति प्रेम-प्यार भी पैदा कर रहा है। ग्रामीण विद्यालय आज राष्ट्र निर्माण की सशक्त नींव बनकर उभर रहे हैं।

 मंत्री कृष्ण आज जिला जींद के गांव हथो स्थित निजी स्कूल में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, कला, संस्कृति और नैतिक शिक्षा भी उतनी ही आवश्यक है। प्रदेश व केंद्र सरकार भारतीय संस्कृति, भारतीय विचारधारा और राष्ट्र प्रेम को लेकर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम चला रही है। हमारी संस्कृति संत महापुरूषों की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है ताकि युवा पीढ़ी अपने गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों से जुड़ी रहे।  

   

 मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के दौरान देश के विद्यार्थियों का आह्वान किया कि विद्यार्थियों को परीक्षा को लेकर भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। परीक्षा को उत्सव की तरह लेकर चलें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है। विद्यार्थी लक्ष्य निर्धारित कर परिश्रम करें, सफलता निश्चित रूप से उनके कदम चूमेगी। इस मौके पर एचसीएस जगदीप ढांडा, वीरेंद्र गर्ग, बीईओ संतोष शर्मा सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
सूरजकुंड मेले हादसे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जताया गहरा दुख, मृतक के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर सोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शित सोनीपत की युवा कलाकार नीतू स्कैच व पेंटिंग की कला कर रही रही प्रदर्शित शिल्प मेले में हरियाणा की जेलों के बंदियों का हुनर प्रदर्शित कर रही 5 स्टॉल्स सूरजकुंड मेले में आ रहे पर्यटकों को अवश्य देखना चाहिए मेघालय पवेलियन पारदर्शी भर्ती से बदल रही तस्वीर, हजारों युवाओं को मिला रोजगार— मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के कुल दूध उत्पादन का 36 प्रतिशत यानी करीब 125.42 लाख मिलियन दूध उत्पादन कर रहा है अकेला हरियाणा प्रदेश : राजीव रंजन सिंह केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने केंद्रीय बजट 2026 को लेकर प्रेस वार्ता को किया संबोधित खेल मंत्री गौरव गौतम के प्रयासों से बच्चों के आधुनिक पार्क को मिली प्रशासनिक मंजूरी