हरियाणा के पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. अनिल बनवाला ने कहा कि कुरुक्षेत्र में संपन्न हुई तीन दिवसीय 41वीं राज्य स्तरीय पशुधन प्रदर्शनी में रोजाना पंजीकरण करवाने वाले पशुपालकों और किसानों के लिए विभाग की तरफ से लक्की ड्रा के माध्यम से पुरस्कार देने की योजना तैयार की गई थी, जिसमें करनाल के गांव खेडा निवासी धर्म सिंह ने बुलेट जीती है।
उन्होंने कहा कि करनाल के गांव जानी निवासी रामपाल, कुरुक्षेत्र के गांव ढूढा निवासी रणदीप सिंह व पाला राम की ड्रा में मिल्किंग मशीन निकली है। कुरुक्षेत्र के गांव बरोट निवासी कृष्ण कुमार, करनाल के गांव डिंगर माजरा निवासी देवी सिंह, कुरुक्षेत्र निवासी वृंदा शर्मा, प्रदीप रावल, पंकज, जींद के गांव पलवा निवासी कृष्ण का लक्की ड्रा में मदानी निकाला है। इन विजेताओं को महानिदेशक डा. प्रेम सिंह ने मौके पर ही सम्मानित किया गया है।