Sunday, December 28, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठकविकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर : नायब सिंह सैनीसुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : डॉ अरविंद शर्मामन की बात’ से देश को जागरूक करते हैं प्रधानमंत्री मोदी- विजपानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन कार्य के लिए सड़क का लगा टेंडरमुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की लगाई झड़ी, विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगीऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन : अनिल विजसंत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदी
 
Haryana

मन की बात’ से देश को जागरूक करते हैं प्रधानमंत्री मोदी- विज

December 28, 2025 07:11 PM

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी  ‘मन की बात’ कार्यक्रम से देशवासियों को जागरूक करने के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक जानकारियाँ साझा करते हैं।

श्री अनिल विज आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुनने एवं देखने के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया और उनकी मेहनत, नवाचार एवं विभिन्न क्षेत्रों में हो रही उपलब्धियों की सराहना की।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च  की एडवाइजरी का उल्लेख करते हुए अनावश्यक एंटीबायोटिक के प्रयोग से बचने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना जांच-परीक्षण और चिकित्सकीय सलाह के एंटीबायोटिक का सेवन भविष्य में गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न कर सकता है, क्योंकि इससे दवाओं का प्रभाव कम हो जाता है।

इसके अतिरिक्त, प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में श्रीनगर में हुई पुरातात्विक खुदाई के ऐतिहासिक साक्ष्यों का भी उल्लेख किया, जिनके अवशेष फ्रांस में संरक्षित हैं और जो लगभग 2000 वर्ष पुरानी सभ्यता की ओर संकेत करते हैं।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक विकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर : नायब सिंह सैनी सुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : डॉ अरविंद शर्मा पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन कार्य के लिए सड़क का लगा टेंडर मुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की लगाई झड़ी, विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन : अनिल विज संत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक राव नरबीर सिंह ने मालिबू टाउन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक और इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का किया शिलान्यास गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत, फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं को मिलेगा नया मंच