Sunday, December 28, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठकविकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर : नायब सिंह सैनीसुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : डॉ अरविंद शर्मामन की बात’ से देश को जागरूक करते हैं प्रधानमंत्री मोदी- विजपानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन कार्य के लिए सड़क का लगा टेंडरमुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की लगाई झड़ी, विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगीऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन : अनिल विजसंत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदी
 
Haryana

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन : अनिल विज

December 28, 2025 07:09 PM
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि इतिहास में सिख धर्म जैसी कोई मिसाल नहीं है जिसने धर्म व हिंदुस्तान को बचाने के लिए इतनी बड़ी शहादतें दी। यदि वो शहादतें न देते तो शायद न हिंदु होते और न ही हिंदुस्तान होता। उन्होंने शहादता देकर हिंदुस्तान को बचाया, धर्म को बचाया। धर्म के लिए चारों साहिबजादों ने अपनी कुर्बानियां दी, दो साहिबजादों की मुगलों से युद्ध में लड़ते हुए शहादत हुई और दो नन्हें साहिबजादों को जिंदा दीवारों में चिनवा दिया गया। साहिबजादों ने शहादत देना मंजूर कर लिया, मगर धर्म बदलना मंजूर नहीं किया। विश्व में यह सबसे बड़ी शहादत थी जो धर्म की रक्षा के लिए दी गई।

श्री विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के समक्ष चारों साहिबजादों की शहीदी की याद में लगाए गए लंगर सेवा में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि साहिबजादों की भांति गुरु तेग बहादुर जी ने भी अपनी शहादत दी थी। तब हिंदू पंडितों ने अपनी रक्षा की गुहार गुरु तेग बहादुर जी से की कि मुगल शासक औरंगजेब ने अति कर दी है और हिंदू पंडितों को धर्म परिवर्तन के लिए उन पर दबाव बनाया जा रहा है। उस समय गुरु तेग बहादुर जी ने मुगल दरबार में जाकर चुनौती देते हुए कहा था कि पहले उन्हें मुसलमान बनाकर दिखाओं। गुरू जी को धर्म परिवर्तन करने के लिए औरंगजेब ने कई कष्ट दिए और उन्हें यातनाएं दी गई। मगर गुरू जी अपने दृढ़ निश्चय पर अडिग रहे। मुगलों ने गुरू तेग बहादुर जी का सिर धड़ से अलग कर दिया था। धर्म के लिए उनका योगदान युगों-युगों तक अमर रहेगा।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि आजकल शहीदी दिन चल रहे है और हर तरफ साहिबजादों व गुरुओं की याद में हर तरफ लंगर लगाए जा रहे हैं।

इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लंगर सेवा के दौरान अरदास में हिस्सा लिया व माथा टेक
र साहिबजादों की शहादत को नमन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को लंगर भी वितरित किया।
Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक विकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर : नायब सिंह सैनी सुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : डॉ अरविंद शर्मा मन की बात’ से देश को जागरूक करते हैं प्रधानमंत्री मोदी- विज पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन कार्य के लिए सड़क का लगा टेंडर मुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की लगाई झड़ी, विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी संत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक राव नरबीर सिंह ने मालिबू टाउन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक और इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का किया शिलान्यास गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत, फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं को मिलेगा नया मंच