Sunday, December 28, 2025
Follow us on
BREAKING NEWS
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठकविकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर : नायब सिंह सैनीसुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : डॉ अरविंद शर्मामन की बात’ से देश को जागरूक करते हैं प्रधानमंत्री मोदी- विजपानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन कार्य के लिए सड़क का लगा टेंडरमुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की लगाई झड़ी, विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगीऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन : अनिल विजसंत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदी
 
Haryana

पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन कार्य के लिए सड़क का लगा टेंडर

December 28, 2025 07:10 PM

हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन मंत्री श्री कृष्ण लाल पंवार के निरंतर प्रयासों का परिणाम है कि जिला पानीपत और आसपास के क्षेत्रों में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इसी कड़ी में पानीपत से जींद तक सड़क निर्माण परियोजना को नई मंजूरी मिली है। कल 27 दिसंबर को मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई HPPC बैठक में इस परियोजना के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

श्री कृष्ण लाल पंवार ने बताया कि पानीपत से जींद तक सड़क के नवीनीकरण का कार्य दो चरणों में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पानीपत से दरियापुर मोड़ तक फोरलेन सड़क के निर्माण पर 53 करोड़ 91 लाख रुपये की राशि की खर्च की जाएगी। इस फोरलेन सड़क की पानीपत से दरियापुर मोड़ तक लगभग 25  किलोमीटर की दूरी होगी।

 इसके साथ ही दरियापुर मोड़ से जींद तक सड़क के चौड़ीकरण कार्य पर 59 करोड़ 48 लाख  रुपये खर्च किए जायेंगे।  इस सड़क की दूरी लगभग 50 किलोमीटर की होगी l

उन्होंने बताया कि सड़क के साथ-साथ आवश्यकतानुसार पानी की निकासी के लिए ड्रेनों का भी निर्माण किया जाएगा, जिससे वर्षा जल भराव की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए अतिरिक्त राशि खर्च की जायेगी l

उन्होंने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से पूरा पानीपत जिले की इसराना,जींद जिले की सफिदो तथा करनाल ज़िले की अंसध विधानसभा क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा तथा आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक एवं आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

श्री पंवार ने कहा कि हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य के विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिली है। सरकार का विशेष ध्यान सड़कों, पुलों, संपर्क मार्गों और शहरी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर है। साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, जिनसे आमजन को सीधे लाभ मिल रहा है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सड़क परियोजना के पूरा होने से कईं जिले के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी और विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

Have something to say? Post your comment
More Haryana News
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की बैठक विकसित भारत 2047 के विजन और देश की तरक्की को देखकर पूरी दुनिया की नजर है भारत पर : नायब सिंह सैनी सुधार के साथ नवाचार कौशल को बढ़ावा दे रही प्रदेश सरकार : डॉ अरविंद शर्मा मन की बात’ से देश को जागरूक करते हैं प्रधानमंत्री मोदी- विज मुख्यमंत्री ने खरखौदा में घोषणाओं की लगाई झड़ी, विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने साहिबजादों की महान शहादत को किया नमन : अनिल विज संत, महापुरुषों और वीर शहीदों का जीवन हम सबके लिए प्रेरणास्रोत - कृष्ण बेदी ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने वरिष्ठ पत्रकार गणेश सिंह चौहान की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक राव नरबीर सिंह ने मालिबू टाउन में अंडरग्राउंड वाटर टैंक और इंटरलॉकिंग टाइल्स के कार्य का किया शिलान्यास गुरुग्राम में सांसद खेल महोत्सव 2025 की शुरुआत, फिट इंडिया के संकल्प के साथ युवाओं को मिलेगा नया मंच